The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • CJI office received 8,630 complaints against sitting judges 10 years Law Ministry Lok Sabha

सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट के जजों के खिलाफ आईं 8,630 शिकायतें, सबसे ज्यादा किसके CJI रहते हुईं?

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जजों के खिलाफ आईं शिकायतों पर सुप्रीम कोर्ट से मिली जानकारी संसद में पेश की. इसके मुताबिक, बीते दस सालों में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के सिटिंग जजों के खिलाफ 8,630 शिकायतें मिली हैं.

Advertisement
pic
14 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 14 फ़रवरी 2026, 10:19 AM IST)
govt reply on complaints received against sitting judges in last 10 years
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जजों के खिलाफ आई शिकायतों की जानकारी दी है (PHOTO-X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जजों के खिलाफ आईं शिकायतों को लेकर संसद में जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि 2016 से अब तक चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के पास सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के सिटिंग जजों के खिलाफ 8,630 शिकायतें आ चुकी हैं. संसद में मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जजों के खिलाफ आने वाली शिकायतों में बीते चार सालों, यानी 2022 से 2025 के बीच 50 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है. 

सुप्रीम कोर्ट ने कानून मंत्रालय के साथ जो डेटा साझा किया है, उसके मुताबिक जजों के खिलाफ 2016 से 2025 के बीच 8,630 शिकायतें मिली हैं. द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सांसद मथेश्वरन वीएस ने कानून और न्याय मंत्री अर्जुम राम मेघवाल से पूछा था कि क्या कोई ऐसा सिस्टम है जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट, अपने और हाई कोर्ट के जजों के खिलाफ मिली भ्रष्टाचार, यौन मामलों में गलत व्यवहार या दूसरी गंभीर गड़बड़ियों की शिकायतों का कोई रिकॉर्ड रखता हो? अगर ऐसा है, तो पिछले 10 सालों में सुप्रीम कोर्ट को मिली शिकायतों का डेटा क्या है? इसी के जवाब में कानून मंत्री ने संसद में यह जवाब दिया.

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक यह भी पूछा गया कि क्या सरकार के पास जजों के खिलाफ मिलने वाली शिकायतें इकट्ठा करने के लिए, सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ग्रीवांस रिड्रेस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (CPGRAMS) के अलावा कोई और तरीका है? और क्या वह ऐसी शिकायतों को सिस्टमैटिक तरीके से रिकॉर्ड करने और मॉनिटर करने के लिए गाइडलाइंस जारी करने पर विचार कर रही है ताकि जवाबदेही पक्की हो सके?

इस सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जजों के खिलाफ शिकायतें कोर्ट के 'इन-हाउस प्रोसीजर' के जरिए ही लेते हैं. इसी तरह का सिस्टम हाई कोर्ट में भी है. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, संबंधित हाई कोर्ट के मौजूदा जजों के खिलाफ शिकायतें लेने के लिए सक्षम माने जाते हैं. प्रोसेस ये है कि सरकारी पोर्टल CPGRAMS या किसी दूसरे तरीके से उच्च न्यायपालिका के सदस्यों के खिलाफ मिली शिकायतें CJI या संबंधित हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को भेजी जाती हैं. 

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने CJI को मिली शिकायतों पर सुप्रीम कोर्ट से मिली जानकारी पेश की. इसके मुताबिक, 2024 में सबसे अधिक शिकायतें पूर्व CJI डॉ डीवाई चंद्रचूड़ और पूर्व CJI संजीव खन्ना के कार्यकाल में मिली थीं.

वीडियो: सहारनपुर में कैदी ने जज के सामने यूपी पुलिस के 'हाफ एनकाउंटर' पर क्या बता दिया?

Advertisement

Advertisement

()