The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • CISF woman constable found dead at Delhi IGI airport Terminal 3 body found in washroom

दिल्ली एयरपोर्ट के वॉशरूम में CISF की महिला कॉन्स्टेबल का शव मिलने से हड़कंप

37 साल की महिला कॉन्स्टेबल IGI एयरपोर्ट की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थी. बताया जा रहा है कि उसने टर्मिनल 3 के वॉशरूम में जाकर अपनी जान ले ली. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. FSL टीम ने भी अपना काम शुरू कर दिया.

Advertisement
Delhi Airport
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर महिला कॉन्स्टेबल ने की खुदकुशी. (IGI Airport)
pic
मौ. जिशान
7 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 09:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर तैनात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की एक महिला कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. टर्मिनल 3 के वॉशरूम में महिला कॉन्स्टेबल का शव मिला है. कथित सुसाइड की सूचना पर फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. टीम ने मौके का मुआयना करते हुए सबूत इकट्ठा किए हैं. फिलहाल, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, 37 साल की महिला कॉन्स्टेबल IGI एयरपोर्ट की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थी. बताया जा रहा है कि उसने टर्मिनल 3 के वॉशरूम में जाकर अपनी जान ले ली. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. FSL टीम ने भी अपना काम शुरू कर दिया.

शुरुआती जांच में पुलिस को यह मामला सुसाइड का लग रहा है. हालांकि, वो हर एंगल से जांच कर रही है. फिलहाल, पुलिस इसी तफ्तीश में जुटी है कि महिला कॉन्स्टेबल ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया.

Image embed

घटना के बाद एयरपोर्ट की ड्यूटी पर तैनात DCP उषा रंगनानी ने बताया कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. बॉडी को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

दिल्ली में 7 मार्च को किसी सरकारी कर्मचारी की आत्महत्या की यह दूसरी घटना है. इससे पहले सुबह इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) ऑफिसर जितेंद्र रावत ने चाणक्य पुरी इलाके में सुसाइड कर लिया था. 2011 बैच के अधिकारी जितेंद्र रावत यहां अपनी मां के साथ विदेश मंत्रालय की रेसिडेंशियल सोसायटी में रहते थे. उनकी पत्नी और दो बच्चे देहरादून में रहते हैं. 

दिल्ली पुलिस की एक अधिकारी ने बताया कि रावत पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान थे. सुसाइड नोट ना मिलने की वजह से पुलिस उनके करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस जांच करना चाहती है कि यह मामला वाकई सुसाइड का है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है. इस मामले में विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि मंत्रालय मृतक अधिकारी के परिवार की हर संभव मदद कर रहा है और दिल्ली पुलिस के संपर्क में है.

वीडियो: रामपुर कोतवाली परिसर में सब-इंस्पेक्टर ने खुद की जान ली

Advertisement

Advertisement

()