The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • child died due kick of a mare during wedding procession kanpur wedding procession in kanpur

बारात में आई घोड़ी ने मारी लात, छह साल के बच्चे की जान चली गई

Kanpur: घोड़ी की लात से एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई. घोड़ी की लात से बच्चे के सिर पर गंभीर चोट लगी थी. पूरी घटना CCTV Camera में रिकॉर्ड हो गई है.

Advertisement
child died due kick of a mare during wedding procession kanpur wedding procession in kanpur
परिवार ने कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है.
pic
रंजय सिंह
font-size
Small
Medium
Large
28 जनवरी 2025 (Published: 11:49 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कानपुर में घोड़ी की लात से एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई. घोड़ी की लात से बच्चे के सिर पर गंभीर चोट लगी थी. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.

आजतक के मुताबिक, मृतक बच्चे का नाम कृष्णा गुप्ता है. उसके पिता का नाम सुरेश गुप्ता. वह ई-रिक्शा चलाते हैं. बच्ची की उम्र छह साल है और वो पहली क्लास में पढ़ता था. घटना हनुमंत विहार इलाके की हुई. वैसे तो ये हादसा रविवार 26 जनवरी को हुआ. मगर वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. परिवार ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है. पोस्टमॉर्ट्म के लिए भी परिवार द्वारा मना कर दिया गया है. 

जानकारी के मुताबिक, पड़ोस में एक शादी थी. बारात जाने से पहले दूल्हा घोड़ी पर बैठकर पीड़ित परिवार के घर के पास मंदिर में पूजा करने आया था. उसी वक्त छह साल का कृष्ण मंदिर के पास से निकल रहा था. इसी दौरान घोड़ी ने पीछे से गुज़र रहे बच्चे को लात मार दी. इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. 27 जनवरी को इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया. 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस द्वारा जांच करने पर पुलिस को पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला. बच्चे के पिता ने कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है. परिवारवालों का कहना है कि कृष्ण अपने पैरंट्स की शादी के 12 साल बाद पैदा हुआ था. माता-पिता ने उसके लिए राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी धाम में जाकर मन्नत तक मांगी थी. इस तरह के हादसे के बाद बच्चे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है.

दैनिक भास्कर को दिए बयान में थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज मिली है. घोड़ी वाला बैंड बाजे की धुन पर घोड़ी को नचा रहा था, इस दौरान घोड़ी के लात मारने से पूरा हादसा हुआ है. परिवार शिकायत देगा ताे मामले में एक्शन लेंगे.

वीडियो: Mamta Kulkarni क‍िन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कैसे बन गईं?

Advertisement

Advertisement

()