The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh sakti Vedanta Plant Blast Death Toll Rises

वेदांता के पावर प्लांट में लंच कर रहे थे कर्मचारी, धमाके से 10 की मौत हो गई

वेदांता पावर प्लांट में हुई घटना के बाद 18 मजदूरों को रायगढ़ के ओपी जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया. अस्पताल ले जाते समय 6 मजदूरों की रास्ते में मौत हो गई. इससे पहले मौके पर ही 4 मजदूरों की जान चली गई थी.

Advertisement
pic
14 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 07:54 PM IST)
sakti vedanta power plant accident
सक्ती में हादसे में 10 लोगों की मौत. (फोटो- India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता ग्रुप के पावर प्लांट में ब्लास्ट से 10 लोगों की जान चली गई. प्लांट में गर्म पानी की पाइपलाइन (बॉयलर) फटने से ये हादसा हुआ. जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पाइपलाइन फटने से 33 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 23 की हालत गंभीर है. उनका इलाज किया जा रहा है. सभी प्रभावितों को मौके से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला गया, जो अब बंद कर दिया गया है.

इंडिया टुडे से जुड़े नरेश शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, वेदांता पावर प्लांट में हुई घटना के बाद 18 मजदूरों को रायगढ़ के ओपी जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया. अस्पताल ले जाते समय 6 मजदूरों की रास्ते में मौत हो गई. इससे पहले 4 मजदूरों की मौके पर ही जान चली गई थी.

इधर घायलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है. घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ लाया गया है. विशेष देखरेख में उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. 

ये घटना 14 अप्रैल की दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जब कर्मचारी अपने लंच ब्रेक पर थे. शुरुआती जांच के मुताबिक, गर्म पानी ले जाने वाली एक पाइपलाइन के फटने से हादसा हुआ. इससे मौके पर मौजूद कर्मचारी गंभीर रूप से जल गए. अधिकारियों ने घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं. बचाव अभियान अब रोक दिया गया है. अफसरों ने पुष्टि की है कि हादसे में प्रभावित अन्य सभी कर्मचारियों को मौके से सुरक्षित निकाल लिया गया है. 

इसी बीच कांग्रेस विधायक राम कुमार यादव ने प्लांट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे की मांग की. 

वीडियो: नोएडा वर्कर्स प्रोटेस्ट को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार से क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()