The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh Man Murdered His Friend Over Mobile Phone Breaking Ambikapur

दोस्त की हत्या कर घर में ही गाड़ दिया शव, 9 दिन बाद पुलिस से बोला- 'उसकी आत्मा परेशान कर रही'

मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. आरोपी की पहचान मिथिलेश कुजूर के तौर पर हुई है. मृतक का नाम बृजलाल है. 24-25 मार्च की दरम्यानी रात आरोपी ने बृजलाल पर लाठी- डंडों से हमला किया था. घायल होने की वजह से बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
pic
pic
प्रगति पांडे
| सुमित सिंह
1 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 06:25 PM IST)
Chhattisgarh
मोबाइल टूटने पर नाराज युवक ने दोस्त की हत्या कर दी. (फोटो- इंडिया टूडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

छत्तीसगढ़ में एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया. बताया जा रहा है कि युवक मोबाइल फोन टूट जाने की वजह से नाराज था. इस पर उसका गुस्सा इतना बढ़ा कि दोस्त की हत्या कर दी. लेकिन 9 दिन बाद आरोपी ने खुद अपना जुर्म कबूल किया. उसका कहना है कि मरने के बाद ‘दोस्त की आत्मा’ उसे परेशान कर रही है. युवक ने पुलिस से मांग की है कि वो मृतक का अंतिम संस्कार करा दे.

इंडिया टुडे से जुड़े सुमित सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. आरोपी की पहचान मिथिलेश कुजूर के तौर पर हुई है. मृतक का नाम बृजलाल है. 24-25 मार्च की दरम्यानी रात आरोपी ने बृजलाल पर लाठी- डंडों से हमला किया था. घायल होने की वजह से बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या के बाद आरोपी शव छिपाने की कोशिश करने लगा. आरोप है कि उसकी पत्नी राजकुमारी सिंह ने भी उसका साथ दिया. कपल ने मिलकर शव को घर के अंदर ही दफना दिया. ताकि किसी को इस बारे में पता न चले.

करीब 9 दिनों तक यह राज दफन ही रहा. इलाके में किसी को भनक तक नहीं लगी. लेकिन फिर अचानक आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और हत्या की बात कबूल कर ली. स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से डरा-सहमा था. वो इधर-उधर भटकता रहता था. वह लोगों से कहता था कि मृतक की आत्मा उसे परेशान कर रही है और अंतिम संस्कार कराने को कह रही है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट और तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंची. तहसीलदार की मौजूदगी में घर को खुदवाया गया, जहां से पुलिस ने शव बरामद किया. साथ ही पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

यह भी पढ़ें: उड़ती प्लेन का इमरजेंसी गेट खोलने लगा, बोला, ‘एक बटन से खुल जाएगा, पता नहीं था’

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया, 24-25 मार्च की दरम्यानी रात आरोपी ने अपने दोस्त बृजलाल पर लाठी-डंडों से हमला किया. हमले में घायल होने की वजह से बृजलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने आगे बताया कि हत्या के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जानकारी में आपसी विवाद की बात सामने आ रही है.

पुलिस ने आरोपी की पत्नी राजकुमारी सिंह को भी जांच के दायरे में लिया है. उस पर शव को दफनाने में अपने पति का साथ देने का आरोप है. उससे भी पूछताछ की जा रही है.

वीडियो: नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मची, 8 की मौत, चश्मदीदों ने सब बताया

Advertisement

Advertisement

()