The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh Doctor Hilarious Marketing Meme on PM Modi Speech Blood and Water Can Not Flow Together

'खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता' पीएम मोदी की बात को इस डॉक्टर ने ऐसे इस्तेमाल किया कि माथा पकड़ लेंगे

PM Modi ने जिस बात को बहुत ही गंभीरता के साथ कही थी, एक डॉक्टर ने उसमें भी मार्केटिंग का मौका देख लिया. ऐसा पोस्टर बनवाया कि आप भी हैरान रह जाएंगे.

Advertisement
CG Doctor Marketing
तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. (सांकेतिक तस्वीर: Freepik)
pic
रवि सुमन
16 मई 2025 (पब्लिश्ड: 01:26 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद, 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान पीएम मोदी (PM Modi) के भाषण पर था. हालिया भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनजर उनके एक शब्द-शब्द अहम थे. क्योंकि ये जियोपॉलिटिक्स के कई अहम पहलुओं से जुड़ा था. 

छत्तीसगढ़ के डॉक्टर शिवेंद्र सिंह तिवारी भी ध्यान से पीएम की बातों को सुन रहे थे. और शायद नोट्स भी बना रहे थे. डॉक्टर साहेब की चर्चा का कारण बताउंगा. लेकिन उससे पहले ये बताता हूं कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में क्या कहा. उन्होंने कहा,

Image embed

यहां खून और पानी से पीएम का इशारा आतंकवादी हमला और सिंधु जल संधि (IWT) की ओर था. लेकिन छत्तीसगढ़ वाले डॉक्टर साहब शायद इस बात को बिल्कुल सीधे अर्थ में अपने नोट्स में लिख चुके थे. तभी तो सोशल मीडिया पर एक पोस्टर दिखा. उस पर लिखा था,

Image embed

नीचे डॉक्टर शिवेंद्र तिवारी की तस्वीर लगी है. और उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर और उनकी डिग्रियों की भी जानकारी लिखी है. पोस्टर देखिए-

Image embed
सोशल मीडिया पर इस पोस्टर को शेयर किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 'नहीं चलेगी न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग', पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

"CG People Got No Chill"

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, एक्स और रेडिट पर इस पोस्टर को शेयर किया गया है. रेडिट पर एक यूजर ने इसको शेयर करते हुए लिखा,

Image embed

Image embed
रेडिट पर शेयर किया गया पोस्ट.

फेसबुक पर 'द स्किन डॉक्टर' नाम के अकाउंट से लिखा गया,

Image embed

Image embed
फेसबुक पर शेयर किया पोस्ट.

एक्स पर डॉक्टर अनुज ने लिखा,

Image embed

Image embed
एक्स पर शेयर किया गया पोस्ट.

इस पोस्ट से इतर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का नेचर बहुत ही गंभीर था. उन्होंने पाकिस्तान को सीधा मैसेज दिया कि भारत अब किसी भी तरह का आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा. पाकिस्तान अगर कोई दुस्साहस करता है तो उस पर जवाबी कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर विदेशी मीडिया ये-ये बोला

Advertisement

Advertisement

()