The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Chhatisgarh wife killed her husband with axe conflict for marriage and child

बच्चे की चाहत में पति करना चाहता था दूसरी शादी, बीवी ने कुल्हाड़ी से मार डाला

Chhatisgarh में एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. इस दंपति की शादी को तीन साल हो गए थे. और उनका कोई बच्चा नहीं था. इसके लिए पति अपनी पत्नी को दोषी ठहराया करता था. और दूसरी शादी की धमकी देता था.

Advertisement
pic
26 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 03:28 PM IST)
Chhatisgarh wife killed her husband with axe
छत्तीसगढ़ में पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से मार डाला. (AI Image)
Quick AI Highlights
Click here to view more

छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) के सरगुजा में पति ने दूसरी शादी की बात की तो पत्नी ने कथित तौरपर कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला. बताया जा रहा है कि इस दंपति के बच्चे नहीं हो रहे थे. जिसके चलते पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था. मृतक का नाम बलिराम मांझी और उसकी पत्नी का नाम नैहारो है.

यह घटना छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के नर्मदापुर गांव की है. दोनों की शादी को तीन साल हो गए थे. और उनका कोई बच्चा नहीं था. इसके लिए बलिराम अपनी पत्नी को दोषी ठहराया करता था. और इस बात को लेकर उनके बीच हमेशा विवाद होता रहता था.

इंडिया टुडे की इनपुट के मुताबिक, 25 दिसंबर को बलिराम मांझी अपनी पत्नी नैहारो के साथ शराब पी रहा था. इसी दौरान दोनों के बीच फिर से बच्चे और शादी को लेकर विवाद हुआ. इस दौरान बलिराम ने अपनी पत्नी को गाली दी. और दूसरी शादी करने की धमकी दी. जिसके बाद उनके बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने घर में रखे कुल्हाड़ी से कथित तौरपर पति के चेहरे और सिर पर 3-4 बार हमला कर दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 

इस घटना का पता तब चला जब बलिराम के गांव का ही रिश्तेदार बिहानु मांझी उसके घर पहुंचा. यहां उन्होंने बलिराम का शव देखा. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दे दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सरगुजा पुलिस ने महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. शुरुआती जांच में पता चला कि महिला ने कुल्हाड़ी से पति के सिर और चेहरे पर कई बार हमला किया. जिसके चलते उसका काफी खून बह गया.

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों ने अबूझमाड़ में सात 'नक्सलियों' को मारने का दावा किया

सरगुजा के एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी फरार हो गई. उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को जब्त कर लिया है. और पत्नी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है. 

वीडियो: छत्तीसगढ़ में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, भड़की भीड़ ने SDM को दौड़ा लिया

Advertisement

Advertisement

()