The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Chartered Accountant Slits Wife's Throat in Jhajjar

ससुराल से लौटते वक्त पति ने बीच रास्ते प्रेग्नेंट पत्नी का कैंची से गला काटा, 4 महीने पहले शादी हुई थी

CA kills wife in Jhajjar: अंशुल ने पुलिस से कहा कि लुटेरों ने उस पर और उसकी पत्नी पर हमला किया. लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारा जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसे पत्नी का अपने कर्मचारियों से बात करना पसंद नहीं था. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement
pic
17 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 07:43 PM IST)
CA kills wife in Jhajjar
4 महीने पहले हुई थी अंशुल और महक की शादी. (फोटो-इंडिया टुडे)

CA husband kills wife: हरियाणा के झज्जर जिले में एक शख्स ने कथित तौर पर शक के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी अंशुल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है. आरोप है उसने पत्नी महक की कैंची से गला रेतकर हत्या की है. फिर बचने के लिए घटना को लूट की वारदात बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की.

अंशुल ने पुलिस से कहा कि लुटेरों ने उस पर और उसकी पत्नी पर हमला किया. लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारा जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसे पत्नी का अपने कर्मचारियों से बात करना पसंद नहीं था. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

अंशुल गुरुग्राम में जॉब करता है, जबकि महक HDFC बैंक की कर्मचारी थीं. 4 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी. इंडिया टुडे से जुड़े प्रथम शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या के वक्त महक 2 महीने की प्रेग्नेंट थीं. रविवार, 15 फरवरी की रात दोनों हांसी गए थे जहां महक का मायका है. वहां से गुरुग्राम लौटते वक्त झज्जर जिले के बादली कस्बे के पास महक की हत्या कर दी गई.

आरोप है कि अंशुल ने पहले पत्नी का गला घोटा, फिर कैंची से काट दिया. गुमराह करने के लिए लोगों से पुलिस को कॉल करवाया. मामले की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने अंशुल से बात की. उसने बताया कि कुछ लुटेरों ने उन दोनों पर हमला कर दिया था.

बादली थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया,

“हमें फोन आया था कि एक शख्स अपनी पत्नी के साथ हिसार से गुरुग्राम जा रहा था. उसके साथ वारदात हो गई है. हम मौके पर पहुंचे, तो वहां मृतक का शव एक खाली नहर में पड़ा था. आरोपी ने कहा कि लुटेरों ने उन दोनों पर हमला किया. उनकी कार लूट ले गए. लेकिन कार कुछ दूरी पर ही मिल गई थी. वो अपने बयान बार-बार बदल रहा था. उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसकी पत्नी अपने साथी कर्मचारियों से बात करती थी, जो उसे पसंद नहीं था. उसने घटना से समय दस्ताने भी पहने थे. ताकि उसकी उंगलियों के निशान ना आए. ”

वहीं महक की बहन श्रुति ने कहा,

उसने मेरी बहन की गर्दन काटी. हत्या से पहले उसने हाथों में ग्लव्स पहने थे. मैं चाहती हूं कि मेरी बहन को इंसाफ मिले और उस हत्यारे को कड़ी सजा. उसे इतना भी नहीं था कि उसकी पत्नी 2 महीने की प्रेग्नेंट है. फिर भी उसे मार दिया. कोई ऐसा काम कैसे कर सकता है. उसने ये सब अकेले में किया है. लेकिन हमें पता है कि उसने ये काम करने के बाद सबसे पहले फोन अपनी बहन और जीजा को किया है. क्योंकि जब मौके पर पुलिस नहीं थी, तो बहन-जीजा वहीं बैठे थे.

महक की बहन का दावा है कि आरोपी ने पहले से पूरी प्लानिंग की हुई थी, वर्ना इस रास्ते से वो लोग घर नहीं जाते हैं. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच चल रही है.

वीडियो: भारतीय आर्मी के अफसरों का ईशा फाउंडेशन इवेंट यूनिफॉर्म में अटेंड करने पर मचा बवाल?

Advertisement

Advertisement

()