The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Chartered Accountant Slits Wife's Throat in Jhajjar

ससुराल से लौटते वक्त पति ने बीच रास्ते प्रेग्नेंट पत्नी का कैंची से गला काटा, 4 महीने पहले शादी हुई थी

CA kills wife in Jhajjar: अंशुल ने पुलिस से कहा कि लुटेरों ने उस पर और उसकी पत्नी पर हमला किया. लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारा जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसे पत्नी का अपने कर्मचारियों से बात करना पसंद नहीं था. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement
CA kills wife in Jhajjar
4 महीने पहले हुई थी अंशुल और महक की शादी. (फोटो-इंडिया टुडे)
pic
रितिका
17 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 07:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

CA husband kills wife: हरियाणा के झज्जर जिले में एक शख्स ने कथित तौर पर शक के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी अंशुल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है. आरोप है उसने पत्नी महक की कैंची से गला रेतकर हत्या की है. फिर बचने के लिए घटना को लूट की वारदात बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की.

अंशुल ने पुलिस से कहा कि लुटेरों ने उस पर और उसकी पत्नी पर हमला किया. लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारा जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसे पत्नी का अपने कर्मचारियों से बात करना पसंद नहीं था. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

अंशुल गुरुग्राम में जॉब करता है, जबकि महक HDFC बैंक की कर्मचारी थीं. 4 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी. इंडिया टुडे से जुड़े प्रथम शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या के वक्त महक 2 महीने की प्रेग्नेंट थीं. रविवार, 15 फरवरी की रात दोनों हांसी गए थे जहां महक का मायका है. वहां से गुरुग्राम लौटते वक्त झज्जर जिले के बादली कस्बे के पास महक की हत्या कर दी गई.

आरोप है कि अंशुल ने पहले पत्नी का गला घोटा, फिर कैंची से काट दिया. गुमराह करने के लिए लोगों से पुलिस को कॉल करवाया. मामले की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने अंशुल से बात की. उसने बताया कि कुछ लुटेरों ने उन दोनों पर हमला कर दिया था.

बादली थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया,

Image embed

वहीं महक की बहन श्रुति ने कहा,

Image embed

महक की बहन का दावा है कि आरोपी ने पहले से पूरी प्लानिंग की हुई थी, वर्ना इस रास्ते से वो लोग घर नहीं जाते हैं. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच चल रही है.

वीडियो: भारतीय आर्मी के अफसरों का ईशा फाउंडेशन इवेंट यूनिफॉर्म में अटेंड करने पर मचा बवाल?

Advertisement

Advertisement

()