The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Chandigarh man hits bicycle and e-rickshaw under influence of bhang 3 killed

भांग के नशे में कार चला रहा था, तीन लोगों की जान ले ली, एक शख्स की हालत गंभीर

Chandigarh Police ने बताया कि आरोपी भांग के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा हवा में उछल गया और साइकिल सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
pic
16 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 16 फ़रवरी 2026, 02:44 PM IST)
Chandigarh man hits bicycle and e-rickshaw under influence of bhang 3 killed
घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. (सांकेतिक फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चंडीगढ़ में एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी भांग के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा हवा में उछल गया और साइकिल सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान राहुल (28) के तौर पर हुई है, जो किशनगढ़ का रहने वाला है. रविवार, 15 फरवरी को वह शिवरात्रि समारोह से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ. मृतकों की पहचान सुशीला (35), ई-रिक्शा चालक राजू (40) और यात्री ममता (50) के तौर पर हुई है. 

पुलिस ने बताया कि सुशीला साइकिल पर सवार थीं और उनके पति हनुमान साइकिल चला रहे थे. सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हनुमान की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस ने बताया कि यह टक्कर तब हुई जब राहुल नायगांव की तरफ से तेज स्पीड से आ रहा था और उसने पीछे से ई-रिक्शा और साइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ई-रिक्शा हवा में उछल गया और एक बलेनो और एक इनोवा से टकरा गया. पुलिस ने कहा कि हादसे के पीछे की वजह लापरवाही से गाड़ी चलाना और नशे में गाड़ी चलाना है. 

राहुल को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया. शुरुआती पूछताछ के दौरान, उसने बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ जयंती देवी मंदिर जाते वक्त भांग का सेवन किया था. उन्हें छोड़ने के बाद, वह घर जा रहा था. राहुल के मुताबिक, अचानक उसके सामने एक ई-रिक्शा आ गया और उसके बाद उसे कुछ याद नहीं रहा.

ये भी पढ़ें: कानपुर की VIP रोड पर बेकाबू लेम्बोर्गिनी, ऑटो और बाइक को रौंदा, 6 घायल

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सुशीला को सेक्टर 16 स्थित सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल (GMSH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. राजू और ममता की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि ई-रिक्शा में यात्रा कर रही एक दूसरी महिला का इलाज चल रहा है.

ममता के परिवार ने बताया कि वे शाम करीब 4 बजे काम से निकली थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं. बाद में उनके बेटे ने कपड़ों के जरिए उनके शव की पहचान की. बयानों के आधार पर रविवार रात को पीएस-3 (पुलिस स्टेशन सेक्टर 3) में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है.

वीडियो: नशा और कार की टक्कर... MNS नेता के बेटे Rahil Shaikh और Rajshree More के बीच क्या हुआ?

Advertisement

Advertisement

()