The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Ceiling Collapse at Mata Temple Kills 3 Girls in Morena Madhya Pradesh

प्रसाद लेने गई 3 बच्चियों पर मंदिर की छत गिरी, वहीं मौत हो गई

Morena Temple Ceiling Collapse: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक मंदिर की छत गिर जाने से तीन बच्चियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए.

Advertisement
pic
9 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 11:36 PM IST)
Morena Temple Ceiling Collapse
घायल सतीश कुमार मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए थे. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक मंदिर की छत गिरने से तीन बच्चियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. घटना सोमवार, 9 फरवरी की सुबह हुई. एक दंपती मंदिर में आया था. उन्होंने प्रसाद देने के लिए कुछ बच्चियों को बुलाया. मगर तभी मंदिर की छत अचानक भरभराकर उन सभी के ऊपर गिर गई. बताया जा रहा है कि उस समय मंदिर में काम चल रहा था.

इंडिया टुडे से जुड़े हेमंत शर्मा की रिपोर्ट की मुताबिक, घटना अहरोली गांव स्थित 'माता के मंदिर' में हुई. दंपती इसी गांव में रहते हैं और अपनी बेटी के साथ माता के दर्शन के लिए आए थे. प्रसाद लेने के लिए उन्होंने बच्चियों को बुलाया था. लेकिन जैसी ही वो अंदर गईं, मंदिर की छत की पटिया टूटकर गिर गईं. सबकुछ इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका भी नहीं मिला. 

घायलों को ग्रामीणों की मदद से तुरंत बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घटना में तीन बच्चियों की मौत मौके पर ही हो गई. उनकी पहचान वैष्णवी, करिश्मा और छाया के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मंदिर में निर्माण का काम चल रहा था. छत काफी कमजोर थी. लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया. 

मुरैना में जिला पंचायत के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) कुमार भार्गव का कहना है,

“मंदिर पर गुंबद लगाने का काम चल रहा था. इस बीच वहां श्रद्धालु भी आकर दर्शन कर रहे थे. कुछ बच्चियां प्रसाद लेने अंदर आई थीं तभी छत गिर गई, जिसमें 6-7 लोग घायल हो गए. घटना के बाद कुछ लोगों को नजदीकी कैलाश अस्पताल में भेजा गया और कुछ को जिला अस्पताल में रेफर किया गया. मामले में कार्रवाई की जा रही है. ”

घटना में घायल सतीश कुमार ने बताया कि वो अपनी पत्नी और बेटी के साथ प्रसाद चढ़ाने मंदिर गए थे. बाहर 7-8 बच्चियां थीं. इतने में ही छत टूटी जिसमें बच्चियों वे सब दब गए. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है.

वीडियो: राजधानी: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद भी सरकार की रूसी तेल पर क्यों है चुप्पी?

Advertisement

Advertisement

()