The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • cds general anil chauhan statement on india jet rafale down by pakistan

क्या पाकिस्तान ने भारत के जेट गिराए? जवाब में CDS बोले- '...महत्वपूर्ण है कि क्यों गिराए गए'

CDS General Anil Chauhan ने Pakistan के उस दावे को सिरे से नकार दिया जिसमें India के 6 जेट गिराने का दावा किया गया था. उन्होंने Operation Sindoor के दौरान भारत के जेट गिरने के दावों पर क्या जवाब दिया? यहां पढ़ें.

Advertisement
CDS General Anil Chauhan
सिंगापुर में CDS जनरल अनिल चौहान. (X HQ_IDS_India)
pic
मौ. जिशान
31 मई 2025 (अपडेटेड: 31 मई 2025, 05:50 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की तरफ से कई बार भारत के जेट गिराए जाने का दावा किया. इस दावे को भारत ने हर बार खारिज किया है. 11 मई को जब ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई तो एयर मार्शल एके भारती ने कहा था कि संघर्ष में नुकसान होते रहते हैं. अब भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने भी पाकिस्तान के इन दावों पर जवाब दे दिया है.

CDS अनिल चौहान ने सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग में हिस्सा लिया. शनिवार, 31 मई को ब्लूमबर्ग से बात करते हुए CDS जनरल चौहान ने जेट गिराने के दावों पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जंग में नुकसान के बजाय गलितयों से सीखने की अहमियत पर ध्यान देना चाहिए.

CDS जनरल चौहान से पूछा गया कि ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान ने भारतीय जेट को गिराया या नहीं? तो उन्होंने जवाब में कहा,

Embed

उनसे जब पूछा गया कि क्या कम से कम एक जेट गिरा है? तो CDS जनरल चौहान ने फिर जोर दिया कि क्यों गिराया गया, ये जरूरी है.

उन्होंने कहा,

Embed

इस बीच CDS जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तान के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया कि पाकिस्तान ने भारत के रफाल समेत 6 जेट मार गिराए हैं. उन्होंने कहा,

Embed

ये ताजा आधिकारिक जानकारी है, जो भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) ने इंडियन एयरफोर्स के जेट गिरने के दावों पर दी. इससे पहले 11 मई की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सेना से रफाल गिरने का सवाल किया गया था.

इस पर एयर मार्शल एके भारती ने जवाब दिया था,

Embed

दी हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने कहा था कि आपको हमसे यह सवाल पूछना चाहिए कि क्या हमने आतंकवादी कैंप को नष्ट करने का अपना मकसद हासिल कर लिया है? और इसका जवाब एक दमदार हां है, और इसके परिणाम पूरी दुनिया देख सकती है. 

वीडियो: दुनियादारी: ट्रंप परिवार की कंपनी ने पाकिस्तान से क्या डील की?

Advertisement

Advertisement

()