The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • CBI Director Praveen sood gets another extension after Rahul Gandhi dissent note to pm modi

CBI चीफ प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल बढ़ा, नई नियुक्ति पर राहुल ने ऐतराज जताया था

विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से असहमति जताने के एक दिन बाद केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति ने बुधवार को CBI प्रमुख प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल और बढ़ाने को मंजूरी दे दी. प्रवीण सूद का दो साल का कार्यकाल 24 मई को खत्म होने वाला था.

Advertisement
pic
17 मई 2026 (पब्लिश्ड: 03:41 PM IST)
praveen sood cbi chief
प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल बढ़ाया गया. (फोटो- India today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के चीफ प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया गया है. नए चीफ की नियुक्ति को लेकर मीटिंग में राहुल गांधी के ‘असहमति’ जताने के बाद केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया है. प्रवीण सूद का कार्यकाल 24 मई 2026 को खत्म होने वाला था. उन्हें एक बार पहले भी 2025 में एक साल के लिए सेवा विस्तार दिया गया था. साल 2023 में सीबीआई डायरेक्टर बनाए गए प्रवीण सूद इससे पहले कर्नाटक में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) थे. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार के कर्मचारियों की भर्ती का काम देखने वाले कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने अपने आदेश में कहा कि कमेटी की सिफारिशों के आधार पर मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रवीण सूद को CBI निदेशक के पद पर 24 मई के बाद एक साल का और विस्तार (Extension) देने का फैसला किया है. प्रवीण सूद 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी हैं.  

मंगलवार, 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय समिति अगले CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन के लिए बैठक कर रही थी. इस मीटिंग के बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपनी ‘असहमति’ दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि ‘विपक्ष का नेता सिर्फ मुहर लगाने के लिए नहीं बैठा है’ और वह ‘पक्षपातपूर्ण प्रक्रिया’ का हिस्सा नहीं बनेंगे. बता दें कि इस समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अलावा भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत भी शामिल हैं. 

कौन हैं प्रवीण सूद?

1986 बैच के कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी प्रवीण सूद को 25 मई 2023 को CBI निदेशक बनाया गया था. इससे पहले वह कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर तैनात थे. अपने करियर में उन्होंने बेल्लारी और रायचूर में पुलिस अधीक्षक (SP), बेंगलुरु में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक), मैसूर और बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP), गृह विभाग के प्रधान सचिव, आंतरिक सुरक्षा के DGP और आपराधिक जांच विभाग (CID) के DGP जैसे कई अहम पदों पर काम किया है. वह मॉरीशस सरकार के सलाहकार भी रह चुके हैं.

प्रवीण सूद ने IIT दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. इसके अलावा उन्होंने IIM बैंग्लोर और Maxwell School of Citizenship and Public Affairs से पब्लिक पॉलिसी और मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है.

वीडियो: नोएडा के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट में आग, चश्मदीदों ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()