The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Caught Stealing Life Jacket on Flight Passenger Exposes Theft in Viral Video

Indigo का यात्री फ्लाइट में मिली लाइफ जैकेट चोरी करके भाग रहा था, साथ वाले बंदे ने पकड़ लिया

वीडियो में एक पैसेंजर अपने साथ के यात्री को रोकते हुए कहता है, “भैया ये चीज सही नही है.” इसके बाद वो उन्हें बैग चेक कराने के लिए कहता है. वीडियो में उसे बार-बार कहते सुना जा सकता है, “बैग ओपन कीजिए, मैं आपको कॉफी टाइम से नोटिस कर रहा हूं." इस बीच वीडियो बनाने वाला शख्स पैसेंजर का बैग खोलता है जिसमें से पीले रंग की लाइफ जैकेट निकलती है.

Advertisement
Caught Stealing Life Jacket on Flight
वायरल वीडियो में पैसेंजर के बैग से मिली लाइफ जैकेट. (तस्वीर : इंडिया टुडे)
pic
सौरभ शर्मा
25 जून 2025 (पब्लिश्ड: 12:04 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोशल मीडिया पर एक फ्लाइट के अंदर का वीडियो तेजी सेे वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पैसेंजर, अपने को-पैसेंजर्स को फ्लाइट से लाइफ जैकेट चुराने के आरोप में डांट लगाते हुए दिख रहा है. इस वीडियो को 'travel.instaagram' नाम के पेज ने शेयर किया है. अब लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं.

सोमवार 23 जून को इस वीडयो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया जिसे अब तक 71 हजार से अधिक लोगों ने देखा है.

Embed

वीडियो में एक पैसेंजर अपने साथ के यात्री को रोकते हुए कहता है, “भैया ये चीज सही नही है.” इसके बाद वो उन्हें बैग चेक कराने के लिए कहता है. वीडियो में उसे बार-बार कहते सुना जा सकता है, “बैग ओपन कीजिए, मैं आपको कॉफी टाइम से नोटिस कर रहा हूं." इस बीच वीडियो बनाने वाला शख्स पैसेंजर का बैग खोलता है जिसमें से पीले रंग की लाइफ जैकेट निकलती है.

इस पर वीडियो बनाने वाला शख्स डांट लगाते हुए आसपास के लोगों को भी इसके बारे में बताता है. इस पूरी घटना के दौरान बैग वाले यात्री का चेहरा ब्लर रहता है. वीडियो से यह स्पष्ट नहीं कि ये ऑनबोर्डिंग से पहले या डिबोर्डिंग के बाद का है. लेकिन वीडियो के एक हिस्से को देखने पर पता चलता है कि ये फ्लाइट इंडिगो की है. फ्लाइट में ‘18 years of Indigo’ लिखा होने से ये स्पष्ट हो जाता है.

cms
वीडियो का वो हिस्सा जहां फ्लाइट का नाम दिख रहा.

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सैंडी नाम के यूजर ने एक्शन की डिमांड करते हुए लिखा,

Embed

cms
लोगों के रिएक्शन.

साईं नाम के यूजर ने लिखा,

Embed

cms
लोगों के रिएक्शन.

‘Singhdyu’ नाम के यूजर ने लिखा,

Embed

cms
लोगों के रिएक्शन.

कई यूजर्स ने इस पैसेंजर का फेस ब्लर करने पर आपत्ति जताई, तो कई यूजर्स ने वीडियो बनाने वाले पैसेंजर की तारीफ की. खबर लिखे जाने तक इंडिगो या DGCA की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

वीडियो: Ahmedabad Plane Crash के बाद DGCA ने एयरपोर्ट्स को चेक किया, जांच में क्या निकला?

Advertisement

Advertisement

()