The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • California Los Angeles Fire Sadists Post Linked With Israel Gaza War US

आग कैलिफोर्निया में लगी, लोग इजरायल-गाजा का नाम ले अमेरिका को गरियाने लगे

Los Angeles Wildfire: एक यूजर ने लिखा है कि अमेरिका के पास आग पर काबू पाने के लिए पैसा नहीं है लेकिन इजरायल को युद्ध के लिए फंड्स दिए हैं उसने. और क्या-क्या कहा है लोगों ने?

Advertisement
California Fire Photo
आग के पीड़ित और उनकी सहायता करता एक व्यक्ति. (तस्वीर: AP)
pic
रवि सुमन
11 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 08:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिका के कैलिफॉर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स शहर के जंगलों में आग (California Wildfire) लगी है. जंगली आग, शहर तक फैली है. 12 लोगों की मौत हो गई है. 12,000 से ज्यादा इमारतें बर्बाद हो गई हैं. 1,53,000 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है और इससे भी अधिक लोगों को घर छोड़ने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है. करीब 35,000 एकड़ में फैली जमीन आग की चपेट में है. एक तरफ जहां इस हादसे से लाखों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे गाजा में चल रहे इजरायल-हमास युद्ध से जोड़ रहे हैं.

जिस इलाके में आग लगी है, वहां हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों का घर है. हॉलीवुड के कई बड़े इवेंट्स को भी इस कारण से कैंसिल किया गया है. एक यूजर ने लिखा है,

Image embed

Image embed
एक यूजर ने लिखा कि उसे इस आग का कोई अफसोस नहीं है.

एक अन्य यूजर ने लिखा,

Image embed

Image embed
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस हादसे को गाजा से जोड़ रहे हैं.

एक यूजर ने इसे अल्लाह का कहर बताया. उसने लिखा,

Image embed

Image embed
यूजर ने अपने पोस्ट में डॉनल्ड ट्रंप का जिक्र किया है.

एडम नाम के अकाउंट से लिखा गया,

Image embed

Image embed
इस यूजर ने लिखा कि अमेरिका ने इजरायल को युद्ध के लिए फंड्स दिए हैं.

नून नाम के अकाउंट से लिखा गया,

Image embed

Image embed
एक यूजर ने लिखा कि गाजा में भी मासूमों को जलाया गया.

जाहिर मजीद नाम के यूजर ने लिखा,

Image embed

Image embed
जाहिर मजीद का सोशल मीडिया रिएक्शन.

बता दें कि इजरायल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है. इसमें हजारों निर्दोष लोगों की जान गई है. अमेरिका पर इस युद्ध के लिए इजरायल को फंड करने के आरोप भी लगे हैं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि कैलिफॉर्निया में लगी आग का इस लड़ाई से कोई संबंध है. दोनों अलग-अलग मामले हैं. दूसरों की तकलीफ में बदले या आनंद की अनुभूति लेने की प्रवृति को ‘सैडिस्ट प्लेजर’ कहते हैं. दरअसल, ऐसे लोग इसी भावना के शिकार हैं.

California में आग लगी क्यों है?

BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर से लेकर अब तक इस इलाके में कम बारिश हुई है. इसके कारण जंगली इलाके में शुष्क यानी सूखे जैसी स्थिति थी. इसी अवधि में यहां पहाड़ों से आने वाली हवाएं रेगिस्तान की तरफ बहती हैं. इसके कारण जंगली इलाकों में नमी और कम हो जाती है और पेड़-पौधे सूख जाते हैं. इसके कारण यहां आग लगते ही तेजी से फैलने लगती है. इस बार भी ऐसा ही हुआ.

हालांकि, कैलिफॉर्निया राज्य के प्रशासन पर इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने आग रोकने के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की थी. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम पर शहर की जल आपूर्ति की समस्या के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है. ऐसा इसलिए क्योंकि कई फायर फाइटर्स की आग बुझाने वाली गाड़ी का पानी खत्म हो गया था.

आग बुझाने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं. आग पर कुछ-कुछ काबू पाया भी गया है, लेकिन अब भी इसके फैलने का खतरा बना हुआ है. जिस हवा के कारण आग तेजी से फैली थी, रिपोर्ट है कि वो अब शांत हो रही है.

वीडियो: California के जंगलों की आग, हॉलीवुड स्टार्स के घर तक पहुंची

Advertisement

Advertisement

()