The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • cabin crew supervisor alleged sexual assault by friend in gurugram hotel after driving 250km wrong

केबिन क्रू सुपरवाइजर के साथ दोस्त ने किया यौन उत्पीड़न, कपड़े उतारने की कोशिश की, FIR दर्ज

एक एयरलाइन कंपनी में काम करने वाली एक केबिन क्रू सुपरवाइजर ने अपने दोस्त पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला का ये भी आरोप है कि उनके दोस्त ने उनके कपड़े उतारने की भी कोशिश की. ये घटना गुरुग्राम के एक होटल की है.

Advertisement
pic
11 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 03:41 PM IST)
acabin crew supervisor alleged sexual assault by friend in gurugram hotel after driving 250km wrong
गुरुग्राम पुलिस ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है (PHOTO-X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हरियाणा के गुरुग्राम से यौन उत्पीड़न की एक घटना सामने आई है. यहां एक एयरलाइन कंपनी में काम करने वाली एक केबिन क्रू सुपरवाइजर ने अपने दोस्त पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला का ये भी आरोप है कि उनके दोस्त ने उनके कपड़े उतारने की भी कोशिश की.

महिला के मुताबिक ये पूरा वाकया गुरुग्राम के एक होटल का है. महिला हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं और दिल्ली में नौकरी करती हैं. शिकायत मिलने के बाद हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 76 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

महिला ने बताया कि आरोपी के पास अलग कमरा बुक करने के पैसे नहीं थे. लिहाजा, उन्होंने आरोपी को अपने साथ रूम शेयर करने की इजाजत दे दी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने इस दौरान पहले महिला को गलत तरीके से छुआ और इसके बाद उसने उनके कपड़े उतारने की कोशिश की. महिला ने तुरंत इसका विरोध किया और पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. हालांकि अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

रिपोर्ट में महिला के हवाले से दावा किया गया है कि वो 7 फरवरी को आरोपी के साथ ऑफिशियल काम से देहरादून के लिए निकली थीं. उनके मुताबिक पहले तो आरोपी ने 250 किलोमीटर गलत दिशा में कार ड्राइव की, जिससे वो लोग बुलंदशहर पहुंच गए. महिला ने दावा किया कि इस सब में वो लोग इतना लेट हो गए और थक गए कि वापस लौटते समय गुरुग्राम में होटल ले लिया और वहीं रुक गए.

पुलिस के मुताबिक महिला के पति इंडियन आर्मी में सेवा दे चुके हैं. उनकी शादी साल 2019 में हुई थी. एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि FIR दर्ज होने के बाद बार-बार कॉल करने के बाद भी, महिला अभी तक पुलिस स्टेशन वापस नहीं आई हैं. अधिकारी ने आगे बताया कि हमने सर्वाइवर को बुलाया, लेकिन अभी तक डिटेल्ड जांच के लिए वो नहीं आई हैं.

वीडियो: दिल्ली में तीन नाबालिगों ने 6 साल की बच्ची के साथ किया रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

Advertisement

()