The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bulandshahr Triple Murder main accused killed in encounter with UP Police Triple Murder

यूपी पुलिस ने जीतू सैनी का एनकाउंटर कर दिया, केक लगने से गुस्सा होकर 3 दोस्तों की हत्या की थी

Bulandshahr Triple Murder: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 32 वर्षीय जिम ट्रेनर जीतू सैनी की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई. वो ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी था. उसने पुलिस पर फायरिंग की थी. जिस वजह से पुलिस को अपने बचाव में उस पर गोली चलानी पड़ी.

Advertisement
pic
30 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 05:24 PM IST)
Bulandshahr Triple Murder
ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जूती सैनी की मौत हो गई. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 32 वर्षीय जिम ट्रेनर जीतू सैनी की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई है. जीतू सैनी वही शख्स है जिसने अपने तीन दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस उसे ढूंढ रही थी. बताया गया कि पुलिस ने उसे रुकने के लिए इशारा किया था. मगर कथित तौर पर उसने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी. बचाव में पुलिसकर्मियों ने भी गोली चलाई, जिससे जीतू घायल हो गया. उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जीतू सैनी का 25-26 अप्रैल की दरमियानी रात चेहरे पर केक लगाने को लेकर अपने दोस्तों से विवाद हुआ था. खुर्जा के एक जिम में आयोजित पार्टी में जीतू अपना जन्मदिन मना रहा था, तभी मृतक अमरदीप सैनी (32) ने उसके चेहरे पर केक लगा दिया. इससे वो इतना नाराज हो गया कि उसने मनीष सैनी (30), आकाश सैनी (19) और अमरदीप पर गोलियां चला दीं.

मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. पांच आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया, अन्य फरार थे. इनमें मुख्य आरोपी जीतू का भी नाम था, जो अब एनकाउंटर में मारा गया है.

इंडिया टुडे से जुड़े मुकुल शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रिपल मर्डर के आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार जगह-जगह दबिश डाल रही थी. इसी बीच 30 अप्रैल की सुबह खुर्जा के ढाकर रोड पर पुलिस को संदिग्ध स्कूटी सवार दिखाई दी. पुलिस ने जैसे ही स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया, उसने पुलिस पर फायर कर दिया. आत्मरक्षा में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी, जो सीधा स्कूटी सवार को लग गई, जबकि उसका साथी फरार हो गया.

घटना के बाद जीतू को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया. मगर जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया. मृतक पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था.

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में दो स्वॉट प्रभारी असलम और मोहित नाम के सिपाही भी घायल हो गए. जबकि दो पुलिसकर्मियों रामफल सिंह और कपिल नैन की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी थी. उनकी कंडीशन स्टेबल बताई गई है. पुलिस ने आरोपी के पास से दो पिस्टल, एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूसर और स्कूटी बरामद की है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. जीतू का जिम भी सील कर दिया गया है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जीतू सैनी का नाम 2018 और 2023 के दो पुराने मामलों में भी शामिल था. इनमें लापरवाही से मौत का कारण बनने और SC/ST एक्ट के उल्लंघन के आरोप शामिल थे.

पंजाबियां इलाके का रहने वाला सैनी एक संपन्न परिवार से था, जिसके खुर्जा नगर इलाके में मिठाई और कपड़ों की दुकानें हैं. अपने एरिया में वह नियमित रूप से जिम जाने वाले के युवक के तौर पर जाना जाता था. पार्ट-टाइम ट्रेनर के तौर पर भी काम करता था और प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में भी शामिल था. उसका छोटा भाई रवि भी इसी मामले में वॉन्टेड है.

वीडियो: 'लग्जरी SUV, खाते में 55 लाख', बरेली में पकड़ी गई फेक IAS पर क्या खुला?

Advertisement

Advertisement

()