The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • building collapse in kota 2 dead more than 8 fear trapped rescue operation underway

कोटा में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राहत दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया. रेस्क्यू टीम मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है.

Advertisement
building collapse in kota 2 dead more than 8 fear trapped rescue operation underway
बिल्डिंग गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है (PHOTO-AajTak)
pic
मानस राज
8 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 07:09 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजस्थान के एजुकेशनल हब कहे जाने वाले शहर कोटा में बड़ा हादसा हुआ है. यहां जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित एक दो मंजिला बिल्डिंग गिर गई है. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में लोगों के रहने के अलावा एक रेस्टोरेंट भी चल रहा था. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि बिल्डिंग में अब भी 6-8 लोगों के दबे होने की आशंका है. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. मौके पर पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम भी मौजूद है. लेकिन बचाव में इस्तेमाल हो रही क्रेन के आने में हुई देरी से स्थानीय लोगों में नाराजगी है.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राहत दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया. रेस्क्यू टीम मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक एहतियात के तौर पर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है. वहीं जिला कलेक्टर के मुताबिक, हादसे में सात लोग घायल हुए हैं. जबकि दो लोगों की जान चली गई है. घटना के बाद राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर भी मौके पर पहुंच गए. वे राहत और बचाव कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि कोटा ओपरा हॉस्पिटल रोड पर स्थित ये बिल्डिग एक मुरादाबादी नॉन वेज रेस्टोरेंट की है. 

Image embed
मौके पर क्रेनऔर पोकलेन बुलाकर मलबे को हटाया जा रहा है (PHOTO-AajTak)
रात भर से फंसे हुए हैं लोग

शनिवार, 7 फरवरी की शाम करीब 8:45 बजे जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा विहार में बिल्डिंग गिरने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू किया और अस्पताल भिजवाया. सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच राहत और बचाव कार्य में जुट गईं. इस हादसे पर कोटा से सांसद और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने दुख जताया है. 

Image embed
स्पीकर ओम बिड़ला ने हादसे पर दुख जताया है (PHOTO-X)

स्पीकर खुद राहत कार्यों की निगरानी भी कर रहे हैं. उन्होंने जिला कलेक्टर और एसपी सिटी से भी बात कर हर संभव प्रयास करने को कहा है. साथ ही उन्होंने राहत व बचाव कार्य को तेज करने के निर्देश दिए हैं. ओम बिड़ला के ओएसडी राजीव दत्ता उनकी ओर से मौके पर मौजूद हैं.

वीडियो: प्रिंसिपल ऑफिस में 8वीं क्लास के छात्र ने 52 बार 'सॉरी' बोला, फिर स्कूल की बिल्डिंग से कूदा

Advertisement

Advertisement

()