The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • BSP chief mayawati removes anand kumar from national coordinator post

मायावती ने भाई आनंद कुमार ने पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से दिया इस्तीफा, उपाध्यक्ष बने रहेंगे

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और BSP चीफ Mayawati ने अपने भाई Anand Kumar को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया है. इससे पहले मायावती ने अपने भतीजे Akash Anand को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था.

Advertisement
Mayawati anand kumar akash anand bsp ramji gautam
मायावती ने आनंद कुमार को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया. (इंडिया टुडे, फाइल फोटो)
pic
आनंद कुमार
5 मार्च 2025 (अपडेटेड: 5 मार्च 2025, 02:12 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

BSP सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) के भाई आनंद कुमार (Anand kumar) ने पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से इस्तीफा दे दिया है. उनकी जगह रणधीर बेनीवाल को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है. आनंद कुमार को दो दिन पहले ही आकाश आनंद की जगह इस पद की जिम्मेदारी दी गई थी. उनके साथ रामजी गौतम (Ramji Gautam) को भी नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया था. वो अपने पद पर बने रहेंगे.

BSP सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, 

Image embed

BSP चीफ ने बताया, 

Image embed

उन्होंने आगे बताया कि अब BSP के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और रणधीर बेनीवाल BSP के नेशनल कोऑर्डिनेटर के तौर पर उनके दिशा- निर्देशों के मुताबिक देश के अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारियां संभालेंगे. मायावती ने उम्मीद जताई की ये दोनों पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करेंगे.

 

Image embed

 

ये भी पढ़ें - मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से ही निकाल दिया, भतीजे को सुनाया भी

दो दिन पहले भतीजे को पार्टी से निकाला था

3 मार्च को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद से नेशनल कोऑर्डिनेटर समेत तमाम पद छीन लिए थे. और साथ ही ये भी साफ कर दिया कि उनके जीते जी उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा. आकाश आनंद की जगह उनके पिता और पार्टी महासचिव आनंद कुमार और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को BSP का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया था. जिम्मेदारियों से मुक्त होने के बाद आकाश आनंद की सफाई सामने आई थी, जिसके बाद मायावती ने उनको पार्टी से भी निष्कासित कर दिया. BSP सुप्रीमो ने आकाश आनंद पर उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया था. 

वीडियो: मायावती ने किस बात पर आकाश आनंद को पार्टी से निकाला?

Advertisement

Advertisement

()