The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • British Woman Came India To Meet Online Friend Allegedly Raped By Him, Two Arrested

ऑनलाइन मिले ‘दोस्त’ से मिलने ब्रिटेन से दिल्ली आई महिला से रेप का आरोप, दो अरेस्ट

मामला साउथ वेस्ट दिल्ली के महिपालपुर इलाके का है. पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली में रहता है. दोनों के बीच सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी. काफी दिनों की दोस्ती और बातचीत के बाद महिला शख़्स से मिलने के लिए भारत आई थी. शख़्स से मिलने के लिए महिला ने दिल्ली एयरपोर्ट के पास महिपालपुर में होटल रूम बुक किया था. दोनों यहां मिले. लेकिन कुछ देर बाद महिला को लगा कि शख़्स उसके साथ कुछ गलत कर सकता है. दोनों के बीच इसे लेकर झगड़ा भी हुआ.

Advertisement
Delhi Police
पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है. (फोटो- AI Image)
pic
हिमांशु मिश्रा
font-size
Small
Medium
Large
13 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 01:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजधानी दिल्ली में ब्रिटिश महिला (British Woman Rape) से कथित तौर पर रेप का मामला सामने आया है. महिला अपने सोशल मीडिया वाले ‘दोस्त’ से मिलने के लिए दिल्ली आई थी. दोनों एयरपोर्ट के पास एक होटल में मिले थे. बताया जा रहा है कि आरोपी ने यहीं महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. जब महिला मदद मांगने के लिए बाहर आई थी एक दूसरे शख़्स ने महिला का यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

इंडिया टुडे के इनपुट के मुताबिक, मामला साउथ वेस्ट दिल्ली के महिपालपुर इलाके का है. पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली में रहता है. दोनों के बीच सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी. काफी दिनों की दोस्ती और बातचीत के बाद महिला शख़्स से मिलने के लिए भारत आई थी.

ये भी पढ़ेंः संभल में होली के एक दिन पहले सुरक्षा चाक चौबंद, इस वक्त पर होगी जुमे की नमाज

पुलिस के मुताबिक, शख़्स से मिलने के लिए महिला ने दिल्ली एयरपोर्ट के पास महिपालपुर में होटल रूम बुक किया था. दोनों यहां मिले. लेकिन कुछ देर बाद महिला को लगा कि शख़्स उसके साथ कुछ गलत कर सकता है. दोनों के बीच इसे लेकर झगड़ा भी हुआ. आरोप है कि इसके बाद शख़्स ने ब्रिटिश महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

इसके बाद महिला ने शोर मचाया और और होटल के रिसेप्शन तक पहुंची. आरोप है कि यहां एक अन्य युवक मदद के बहाने उसे लिफ्ट से रूम तक ले जा रहा था. इस दौरान उसने महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने यौन उत्पीड़न और रेप के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी ब्रिटिश हाई कमिशन को भी दी गई है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ेंः सरहद पर भारत की टेंशन बढ़ा रहे हैं पाकिस्तान-बांग्लादेश के ये हथियारबंद ड्रोन

पुलिस ने अपने बयान में कहा,

Image embed

गौरतलब है कि बीते दिनों ऐसा ही एक मामला कर्नाटक से आया था. यहां के कोप्पल जिले में तीन युवकों ने कथित तौर पर इजराइल की एक टूरिस्ट सहित दो महिलाओं के साथ रेप किया था. उनके साथी को नहर में धकेल दिया था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी.पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया था.

वीडियो: संसद में Modi के मंत्री की किस बात से नाराज़ हो गए सांसद Manoj Jha, Sanjay Singh?

Advertisement

Advertisement

()