The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Brazilian woman arrested with cocaine worth Rs 11 crore in stomach at Mumbai airport

पेट में छिपा रखी थी 11 करोड़ की हेरोइन, मुंबई एयरपोर्ट पर धरी गई ब्राजीलियन महिला

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को खुफिया इनपुट मिला था की ब्राज़ील की महिला भारत में ड्रग तस्करी की फिराक में है. इसके बाद महिला को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर रोका गया. वह ब्राज़ीली शहर साओ पाउलो से यहां आई थी. DRI के मुताबिक, महिला ने पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल किया. पूछताछ में उसने माना कि भारत में ड्रग्स की तस्करी के लिए उसने कैप्सूल निगल लिए थे.

Advertisement
Brazilian woman arrested with cocaine worth Rs 11 crore in stomach at Mumbai airport
मुंबई एयरपोर्ट से किया गया अरेस्ट. (सांकेतिक फोटो- AI Image)
pic
रिदम कुमार
3 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 08:31 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ब्राज़ील की एक महिला को कोकीन रखने के आरोप में मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से कोकीन के 100 कैप्सूल बरामद किए गए हैं. कोकीन के ये कैप्सूल महिला के शरीर से बरामद किए गए हैं. इनकी कीमत क़रीब 11 करोड़ रुपये बताई गई है. खुफिया इनपुट के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया गया है.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को खुफिया इनपुट मिला था की ब्राज़ील की महिला भारत में ड्रग तस्करी की फिराक में है. इसके बाद महिला को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर रोका गया. वह ब्राज़ीली शहर साओ पाउलो से यहां आई थी. DRI के मुताबिक, महिला ने पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल किया. पूछताछ में उसने माना कि भारत में ड्रग्स की तस्करी के लिए उसने कैप्सूल निगल लिए थे. 

DRI के मुताबिक, इसके बाद महिला को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां डॉक्टरों ने उसके शरीर के क़रीब 100 बरामद किए. इनमें 1,096 ग्राम कोकीन थी. इसकी कीमत 10.96 करोड़ रुपये है बताई गई है. कोकीन को NDPS कानून के तहत ज़ब्त कर लिया गया. 

इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. इंडियन एक्सप्रेस ने DRI के सूत्रों के हवाले से बताया कि अधिकारी महिला के हैंडलरों और उन लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं जो उससे ड्रग लेने वाले थे. महिला पर कई धाराओं में आरोप लगाए गए हैं. उसे क़रीब 20 साल की कैद हो सकती है.

ड्रग्स तस्करी के लिए ‘बॉडी कैरियर’ का तरीका इन दिनों बेहद कॉमन हो गया है. इसे बेहद खतरनाक माना जाता है. इसमें तस्कर कैप्सूल में ड्रग्स भरकर निगल लेते हैं और बिना शक के सिक्योरिटी चेक क्रॉस करने की कोशिश करते हैं.

 इससे पहले दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने 822 ग्राम कोकीन जब्त की थी. इसकी कीमत भी करोड़ों में बताई गई थी. ये कोकीन केन्याई मूल का एक नागरिक दिल्ली लेकर आया था. उसने कोकीन 77 कैप्सूल अपने बॉडी में छिपा रखे थे. मामला 17 दिसंबर का है.

वहीं, 2 मार्च को भी ख़बर आई थी कि अमृतसर एयरपोर्ट पर एक यात्री को करीब आठ करोड़ रुपये की कीमत के ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. आरोपी मलेशिया से अमृतसर आया था. जब उसके सामान की जांच की गई तो 8.17 किलोग्राम नशीला पदार्थ मिला.

वीडियो: केंद्रीय मंत्री Raksha Khadse की बेटी के साथ यौन उत्पीड़न, आरोपियों पर क्या बोले CM Devendra Fadnavis?

Advertisement

Advertisement

()