The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Boy selling daatun in mahakumbh credit girlfriend viral video

महाकुंभ में दातुन बेचकर लड़के ने खूब छापे नोट, बोला- "आईडिया मेरी गर्लफ्रेंड का है"

वायरल वीडियो में युवक ने इस कमाई का श्रेय अपनी गर्लफ्रेंड को दिया है. उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे महाकुंभ में दातुन बेचने का आईडिया दिया था, क्योंकि इसमें लागत न के बराबर है.

Advertisement
Man sells twig daatun in prayagraj mahakumbh earns 40 thousand in 5 days viral video
वायरल वीडियो में दातुन बेचता युवक (Photo- India Today/Instagram-@adarshtiwari20244)
pic
मानस राज
31 जनवरी 2025 (Published: 07:14 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

प्रयागराज में संगम के तट पर महाकुंभ लगा हुआ है. अब तक करोड़ों लोग इस महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. इस बीच महाकुंभ से कई सारे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. आगे ऐसे ही एक वीडियो की बात होने वाली है. इसमें एक युवक कह रहा है कि उसने सिर्फ पांच दिनों में दातुन बेचकर 30 से 40 हजार रुपये कमा लिए हैं. इस कमाई का क्रेडिट युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को दिया है. उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने ही उसे महाकुंभ के दौरान कोई अस्थायी बिजनेस करने का सुझाव दिया था जिससे कुछ पैसे कमाए जा सकें.

वायरल वीडियो को एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर ने शेयर किया जो महाकुंभ में गया था. मेले में घूमने के दौरान इंफ्लुएंसर को ये युवक मिला जो दातुन बेच रहा था. उसी ने बताया कि कुछ ही दिनों में उसने काफी अच्छे पैसे कमा लिए हैं. जब ये वीडियो रिकॉर्ड किया गया तब महाकुंभ में दातुन बेचते हुए युवक को 5 दिन हो चुके थे. 

जब इंफ्लुएंसर ने युवक से पूछा कि दातुन बेचने का आईडिया कहां से आया, तो युवक ने एक प्यारी सी मुस्कान के साथ जवाब दिया,

मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे किसी भी बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करने से मना किया. उसने मुझसे दातुन बेचने को कहा जो आसानी से मुफ्त में मिल जाते हैं और इसमें कोई लागत नहीं चाहिए. उसने कहा कि महाकुंभ में इन्हें बेचकर पैसे कमाए जा सकते हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अबतक इस वीडियो को 80 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. साथ ही कॉमेंट में लोग युवक और उसकी गर्लफ्रेंड की तारीफ कर रहे हैं. कुछ कह रहे हैं कि जिस मासूमियत से युवक अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ कर रहा है, उसे देखकर वाकई बहुत अच्छाा. तो कुछ यूज़र्स इस कपल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

वीडियो: महाकुंभ: क्या दूसरी भगदड़ के सबूत मिटा रही है सरकार? कैमरे पर क्या दिखा?

Advertisement

Advertisement

()