इस चुनाव के लिए 'एक' हुईं दोनों शिवसेना!
17 नवंबर को परिषद चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख थी. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की उम्मीदवार मनीषा गोरे ने अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर दोनों शिवसेनाओं के नेता मौजूद थे.

कोल्हापुर के चंदगड में हुए निकाय चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों ने हाथ मिलाया था. उसी तरह अब पुणे की चाकण नगर परिषद के चुनाव में शिवसेना के दोनों धड़ों ने एक साथ आने का फैसला किया है.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार, 17 नवंबर को परिषद चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख थी. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की उम्मीदवार मनीषा गोरे ने अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर दोनों शिवसेनाओं के नेता मौजूद थे.
इनमें शिवसेना UBT के विधायक बाबाजी काले और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के शरद सोनवाने भी शामिल थे. दोनों दलों के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान बाबाजी काले ने कहा,
काले ने स्पष्ट किया कि ये दोनों दलों के बीच किसी गठबंधन के तहत नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा,
काले ने आगे कहा कि चाकण शहर में मनीषा गोरे को भारी समर्थन मिलेगा. उन्होंने बताया,
काले ने लोगों से ये भी अपील की कि वो मनीषा को निर्विरोध चुनें और उनकी जीत सुनिश्चित करें.
वीडियो: उद्धव ठाकरे की पार्टी से सांसद प्रियंका चतुर्वेदी मराठी पर क्या कह कर ट्रोल होने लगीं?

.webp?width=60)

