The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Blackout in Amritsar hoshiarpur indigo flight from Delhi returned mid way

अमृतसर में फिर ब्लैकआउट, दिल्ली से आ रही इंडिगो फ्लाइट बीच रास्ते से लौट गई

Punjab के Amritsar और Hoshiarpur में ब्लैकआउट लागू किया गया है. इस बीच एक IndiGo की फ्लाइट को बीच रास्ते से दिल्ली वापस भेजने की खबर है.

Advertisement
IndiGO Flight
अमृतसर की फ्लाइट को वापस दिल्ली के लिए डायवर्ट किया गया. (IndiGO)
pic
मौ. जिशान
12 मई 2025 (अपडेटेड: 12 मई 2025, 12:02 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पंजाब के अमृतसर में सोमवार, 12 मई को एहतियात के तौर पर ब्लैकआउट किया गया. इसी दौरान सोशल मीडिया पर दावे किए गए कि पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के कुछ इलाकों में एक बार फिर ड्रोन हमले किए जा रहे हैं. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन असर जरूर देखने को मिला. दिल्ली से अमृतसर आ रही इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस दिल्ली भेज दिया गया. वहीं होशियारपुर के दसूया और मुकेरियां में भी ब्लैकआउट लागू किया गया.

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने ब्लैकआउट को कंफर्म किया है. एक मैसेज में उन्होंने कहा,

Image embed

उन्होंने लोगों से खिड़कियों से दूर रहने की अपील की है. अमृतसर प्रशासन ने लोगों से शांति बरतने की अपील के साथ कहा,

Image embed

वहीं, जालंधर के कुछ इलाकों में भी बिजली बंद की गई. अधिकारियों ने बताया कि सुरानस्सी के आसपास ड्रोन दिखने की खबरें मिली हैं, इसलिए सुरक्षा के चलते ऐसा किया गया है. हालांकि, पूरे शहर में ब्लैकआउट नहीं है.

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने रात 9:15 बजे एक पोस्ट में कहा,

Image embed
Image embed

पंजाब, पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है. अमृतसर, जो बॉर्डर के पास है, वहां एयर-रेड सायरन भी बजाया गया. हालांकि हालात सामान्य हैं और बाजारों में लोगों की आवाजाही देखी गई है. कुछ जिलों में स्कूल एहतियातन बंद रखे गए.

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच बीते चार दिनों से चल रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद 10 मई को दोनों देशों में शांति के लिए सहमति बनी है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: 'न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग और नहीं...', PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर और क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()