The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • BJP MLA registered ncr complaint on man beaten up over window seat in Vande Bharat express train

वंदे भारत में सीट के लिए BJP MLA का बवाल, थाने पहुंची बात, लोग बोले- 'रेल में भी हेलमेट पहनना पड़ेगा'

Vande Bharat Train में सीट को लेकर कथित मारपीट के मामले में BJP विधायक राजीव सिंह ने एक शिकायत दर्ज करवाई है. झांसी में राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने विधायक के लिखित आवेदन के आधार पर NCR दर्ज की है.

Advertisement
vande bharat mla fight, vande bharat mla, vande bharat
घायल यात्री राजप्रकाश (बाएं) और BJP विधायक राजीव सिंह (दाएं). (India Today)
pic
मौ. जिशान
21 जून 2025 (अपडेटेड: 21 जून 2025, 11:47 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Vande Bharat MLA Fight: नई दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस में एक सीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक राजीव सिंह का राजप्रकाश नामक व्यक्ति से विवाद हो गया था. झांसी स्टेशन पर सीट को लेकर हुए इस झगड़े में विधायक के समर्थकों पर एक यात्री की पिटाई का आरोप लगा है. हालांकि, इस मामले में खुद विधायक ने एक गैर-संज्ञेय रिपोर्ट (NCR) दर्ज कराई है.

विधायक राजीव सिंह झांसी जिले की बबीना सीट से विधायक हैं. दी हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना गुरुवार, 19 जून 2025 की शाम को सीट विवाद और कथित तौर पर आपत्तिजनक तरीके से बैठने को लेकर हुई. विधायक अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे.

इस मामले में विवाद तब बढ़ा जब विधायक से जुड़े लोगों ने कथित तौर पर एक यात्री पर हमला किया. झांसी रेलवे SP विपुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, जिस यात्री की कथित पिटाई हुई, उसने कहा था कि वो भोपाल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराएगा. लेकिन, शुक्रवार दोपहर तक भोपाल रेलवे पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई थी.

झांसी रेलवे SP विपुल कुमार श्रीवास्तव ने आगे कहा, "शिकायत दर्ज होने के बाद CCTV फुटेज के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी."

वहीं, विधायक राजीव सिंह ने एक शिकायत दर्ज करवाई है. झांसी में राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने विधायक से शिकायत मिलने की पुष्टि की है और उनके लिखित आवेदन के आधार पर NCR दर्ज की है.

भाजपा विधायक राजीव सिंह के मुताबिक, ट्रेन में उनके पास सीट नहीं थी और एक यात्री ने उनकी सीट पर बैठने से इंकार कर दिया. जब विधायक ने इसका विरोध किया, तो यात्री ने बदसलूकी की. इसके बाद, विधायक के समर्थकों ने झांसी स्टेशन पर उस यात्री की पिटाई कर दी.

वे अपनी पत्नी और बेटे के साथ यात्रा कर रहे थे, तभी एक सह-यात्री ने गलत व्यवहार किया. जब उससे विवाद हुआ, तो उस व्यक्ति ने कथित तौर पर और भी बदसलूकी की और बाद में झांसी स्टेशन पर अन्य लोगों को बुला लिया. आरोप है कि उन्होंने भी बदसलूकी की.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हुआ, तो लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. चेंजिंग इंडिया नामक यूजर ने एक्स पर लिखा,

Image embed
Image embed

रेशमा आलम नामक यूजर ने एक्स पर लिखा,

Image embed

Image embed
सोशल मीडिया रिएक्शन. (X)

naqqash_ali76 हैंडल से एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर कॉमेंट किया,

Image embed

Image embed
सोशल मीडिया रिएक्शन. (Instagram)

डॉ. अखिलेश कुमार एक्स पर लिखते हैं,

Image embed

Image embed
सोशल मीडिया रिएक्शन. (X)

हिमांशु त्रिपाठी एडवोकेट ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक सलाह ही दी है. उन्होंने लिखा,

Image embed

Image embed
सोशल मीडिया रिएक्शन. (X)

शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि विवाद तब शुरू हुआ जब एक यात्री ने कथित तौर पर विधायक या उनके समर्थकों के कहने पर सीट खाली करने से इनकार कर दिया. आरोप है कि इसके बाद स्टेशन पर उस व्यक्ति के साथ मारपीट की गई. वहीं, एसपी जीआरपी झांसी का कहना है कि इस मामले में थाना प्रभारी जीआरपी झांसी को सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच के निर्देश दिए गए हैं.

वीडियो: 'इन पर बुलडोजर चढ़ा दो...', महोबा के SDM का वीडियो वायरल

Advertisement

Advertisement

()