'इंडियन एयरफोर्स को नालायक' बताने वाले वीडियो पर BJP विधायक आरएस पठानिया ने क्या सफाई दी?
BJP विधायक Ranbir Singh Pathania का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसे लेकर उनकी काफी आलोचना भी हो रही है. वीडियो में अपनी कथित बयानबाजी पर उन्होंने अब सफाई दी है.

कुछ दिनों से फेसबुक पर पोस्ट किया गया एक वीडियो चर्चा में है. आरोप है कि इस वीडियो में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ईस्ट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने इंडियन एयरफोर्स के बारे में विवादित टिप्पणी की है. पठानियां कथित तौर पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एयरफोर्स के बारे में गलत बयानबाजी करते नजर आते हैं.
तो जानते हैं कि बीजेपी विधायक वीडियो में क्या कहते नजर आ रहे हैं. आरोप है कि वायरल वीडियो में पठानिया एयरफोर्स का जिक्र करते हुए कहते हैं,
हालांकि, लल्लनटॉप इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
इस सिलसिले में लल्लनटॉप ने MLA रणबीर सिंह पठानिया से फोन पर बात की. अपनी सफाई में भाजपा विधायक ने कहा,
MLA पठानिया कहते हैं कि उन्होंने कहा कुछ है, लेकिन बताया कुछ और गया है. इस पर उनसे पूछा कि क्या उन्होंने कभी तहसीलदार के खिलाफ कोई टिप्पणी की है? पठानिया ने जवाब देते हुए कहा,
इस बातचीत में पठानिया ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से वहां (शेलिंग से प्रभावित इलाकों में) कोई नहीं मिला. बकौल MLA साहब, पुंछ के लोगों ने राहुल गांधी को रिजेक्ट कर दिया. वो कहते हैं कि कांग्रेस की नीतियों के चलते ही आज जम्मू कश्मीर को ये भुगतना पड़ रहा है. कांग्रेस की वजह से आज ये इतना बड़ा विषय है.
MLA पठानिया ने आगे कहा,
पठानिया कहते हैं कि उनकी बात के कॉन्टेक्स्ट को जिस तरीके से प्रेजेंट किया जा रहा है, वो इसको पूरी तरह खारिज करते हैं. पठानिया ने कहा कि वो आने वाले समय में इन लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेंगे.
इसके बाद उनसे कहा गया कि लल्लनटॉप ने उनकी कंप्लेंट भी देखी है. उन्होंने जो कंप्लेंट कराई है उसका लेटर भी लल्लनटॉप ने देखा है. ये लेटर पठानिया ने एसएसपी उधमपुर को लिखा है. इस बीच वीडियो के उन स्टेटमेंट्स का जिक्र किया गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इसपर पठानिया कहते हैं कि सबको पता है क्या हुआ था.
एमएलए से कहा गया कि वो वीडियो तो आपने खुद भी शेयर किया हुआ है. कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स का जिक्र किया गया. उदाहरण के लिए JK उधमपुर न्यूज पेज का जिक्र भी किया गया. उन सब के वीडियो पठानिया ने खुद शेयर किए हैं अपने प्लेटफॉर्म पर. उन वीडियो में भी पठानिया यही बातें कहते दिखते हैं.
MLA पठानिया इसके जवाब में कहते हैं,
कुल मिलाकर पठानिया ये कह रहे हैं कि उनका वीडियो ‘कट पेस्ट’ है. थ्रू आउट वीडियो नहीं. पठानिया कहते हैं कि वो लाइव वीडियो देखिए. उसमें कभी भी कोई ऐसी बात, कोई ऐसा कॉन्टेक्स्ट नहीं, कोई ऐसा मीनिंग नहीं है. कोई ऐसा मैसेज नहीं है. ये कट पेस्ट करके दिखाया गया है. पठानिया बार-बार जोर देकर कहते हैं कि उन्होंने ये बातें किसी और के लिए कही हैं, ना कि इंडियन एयरफोर्स के लिए. यहीं पर फोन डिसकनेक्ट हो जाता है.
वीडियो: ऑपरेशन सिंदूर पर विकास दिव्यकीर्ति के वीडियो को नेहा सिंह राठौर से क्यों जोड़ा जा रहा है?

.webp?width=60)

