'बम गिरेगा तो पता नहीं चलेगा... ?' कांग्रेस सांसद चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर लगाए बड़े आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री Charanjit Singh Channi ने Surgical Strikes को लेकर सवाल उठाए हैं. उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए BJP नेता Manjinder Singh Sirsa और Sambit Patra ने उन पर भारतीय सेना का मनोबल गिराने का आरोप लगाया है. हंगामा होने के बाद उन्होंने इस मसले पर सफाई भी दी.

कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ (Surgical Strikes) की सत्यता पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, “कहीं भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं देखी गई.” अब उनके इस बयान की BJP नेताओं ने तीखी आलोचना की है और उन पर भारतीय सेना का मनोबल गिराने का आरोप लगाया है. बता दें कि 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट इलाके में सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी.
क्या बोले कांग्रेस सांसद चन्नी?इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद चन्नी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,
चन्नी ने आगे कहा,
उनका ये बयान ऐसे वक्त में आया है कि जब कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सार्वजनिक रूप से सरकार का समर्थन किया है. सांसद चन्नी ने पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देने में देरी करने की भी आलोचना की और कहा,
ये भी पढ़ें: उड़ी आतंकी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी कहानी
BJP ने की आलोचनाकांग्रेस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने चन्नी पर सशस्त्र बलों को कमतर आंकने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा,
वहीं, BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी चन्नी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि कांग्रेस भारतीय सेना और भारत के लोगों का मनोबल गिरा रही है.
हंगामे के बाद चन्नी की सफाई आईहालांकि भाजपा के तीखे हमलों के बाद चन्नी ने अपने बयान से पलटते हुए कहा, "मैं सर्जिकल स्ट्राइक के कोई सबूत नहीं मांग रहा हूं. पहले भी कह चुका हूं कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में सरकार के साथ खड़ी है. चाहे सरकार पाकिस्तान की पानी आपूर्ति रोके या हवाई कार्रवाई करे, कांग्रेस चट्टान की तरह साथ खड़ी है."
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूज़रूम: जनरल सतीश दुआ ने बताई उड़ी सर्जिकल स्ट्राइक के अंदर की कहानी, धारा 370 पर क्या बोले?

.webp?width=60)

