The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • BJP leader Amarinder Singh calls BJP rigid praises Congress’s flexibility

'कांग्रेस में हमसे सलाह ली जाती थी... BJP में ऐसा नहीं है', अमरिंदर सिंह ने बड़ी बातें बोली हैं

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता Amarinder Singh ने कहा कि पार्टी उन लोगों से सलाह नहीं लेती, जो जमीनी स्तर पर काम कर चुके हैं, जबकि कांग्रेस शासन के दौरान ऐसा नहीं होता था. कैप्टन अमरिंदर सिंह वर्तमान में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं. जानिए और क्या कहा उन्होंने.

Advertisement
BJP leader Amarinder Singh
कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस शासन के दौरान दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. (फाइल फोटो: ITG)
pic
अर्पित कटियार
13 दिसंबर 2025 (अपडेटेड: 13 दिसंबर 2025, 02:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी उन लोगों से सलाह नहीं लेती, जो जमीनी स्तर पर काम कर चुके हैं, जबकि कांग्रेस शासन के दौरान फैसले विधायकों और सांसदों से चर्चा के बाद लिए जाते थे. अमरिंदर सिंह कांग्रेस शासन के दौरान दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. 2022 में उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली.

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,

Embed

इसके पीछे के कारणों के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा, 

Embed

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कांग्रेस की याद आती है, तो अमरिंदर सिंह ने कहा, 

Embed

पंजाब में 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह की यह टिप्पणी अहम मानी जा रही है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब बीजेपी राज्य में खुद को एक मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें: जब लोकसभा से इस्तीफा देकर अकाली दल में शामिल हो गए थे कांग्रेस के कैप्टन

कांग्रेस शासन में दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2021 में कांग्रेस छोड़ दी थी. उन्होंने कहा था कि सोनिया गांधी और उनके बच्चों राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा के रवैये से वे आहत थे. इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) बनाई. 2022 में PLC का बीजेपी में विलय हुआ और वे पार्टी में शामिल हो गए. वर्तमान में वे बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं.

वीडियो: पंजाब: कांग्रेस के अमरिंदर सिंह ने बूटा सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी की, हंगामा हुआ तो माफी मांग ली

Advertisement

Advertisement

()