The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • BJP Assam AI Video Row Rahul Gandhi Gaurav Gogoi Supriya Shrinate Owaisi

पाकिस्तान का झंडा, राहुल गांधी और बीफ... असम BJP के AI वीडियो पर मचा बवाल

इस वीडियों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई को पाकिस्तान के झंडे के आगे दिखाया गया है. कांग्रेस ने इस वीडियो पर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) को टैग कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. कांग्रेस ने BJP पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है. पार्टी इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की भी तैयारी कर रही है.

Advertisement
Assam BJP AI Video
कांग्रेस ने वीडियो पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. (तस्वीर: BJP/एजेंसी)
pic
रवि सुमन
18 सितंबर 2025 (पब्लिश्ड: 09:50 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

असम BJP के एक एआई जेनरेटेड वीडियो पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है. इस वीडियों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई को पाकिस्तान के झंडे के आगे दिखाया गया है. कांग्रेस ने इस वीडियो पर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) को टैग कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. कांग्रेस इसको लेकर भाजपा के खिलाफ मामला दर्ज कराने की भी तैयारी कर रही है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी भाजपा की आलोचना की है.

15 सितंबर को ‘भाजपा असम प्रदेश’ ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस वीडियो को पोस्ट किया. इसके कैप्शन में लिखा था,

Embed

‘पाईजान’ शब्द का इस्तेमाल BJP की ओर से गौरव गोगोई के लिए किया जाता है. भाजपा ने इसकी शुरुआत तब की, जब मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोप लगाना शुरू किया कि वो एक ‘पाकिस्तानी कठपुतली’ हैं.

असम भाजपा के वीडियो में क्या है?

वीडियो में सबसे ऊपर लिखा गया है, ‘भाजपा के बिना असम’. इसमें टोपी पहने एक व्यक्ति को सड़क किनारे मांस काटते दिखाया गया है, जिस पर ‘बीफ वैधीकरण’ (बीफ वैध है) लिखा है. इसके बाद गौरव गोगोई और राहुल गांधी को पाकिस्तान के झंडे के आगे दिखाया गाया है. वीडियो में चाय बागानों, हवाई अड्डे, पार्क, गुवाहाटी के एक स्टेडियम, अहोम राजवंश के स्मारक (रंग घर) जैसी अलग-अलग जगहों पर टोपी पहने पुरुष और बुर्का-हिजाब पहनी महिलाएं हैं. बॉर्डर पार से कुछ लोगों को आते देखा जा सकता है, जिस पर 'अवैध प्रवासी' लिखा है. टोपी पहने लोगों को सरकारी जमीन पर कब्जा करते दिखाया गया है. वीडियो के अंत में एक संदेश आता है, '90 प्रतिशत मुस्लिम आबादी', जिसके बाद लिखा है, ‘अपना वोट सावधानी से दें.' वीडियो देखें-

Embed

कांग्रेस ने ECI को टैग किया

17 सितंबर को कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस वीडियो को रिपोस्ट किया और ECI को टैग करते हुए लिखा,

Embed
Embed

असम कांग्रेस नेता बेदब्रत बोरा ने कहा कि उनकी पार्टी गुवाहाटी के भांगागढ़ पुलिस स्टेशन में इस पोस्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी. इस मामले पर गौरव गोगोई की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा,

Embed
Embed

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है,

Embed
Embed

BJP ने अपने बचाव में क्या कहा?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो का बचाव करते हुए, असम भाजपा प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने कहा कि वीडियो में तथ्यों को दिखाया गया है. उन्होंने कहा कि खतरा मुसलमानों से नहीं बल्कि अवैध प्रवासी मुसलमानों से है. मंत्री पीयूष हजारिका ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए इसे ‘इस्लामोफोबिया’ का आरोप लगाने की राजनीति बताया. पार्टी के सोशल मीडिया संयोजक बिस्वजीत खौंड का कहना है कि ये कॉन्टेंट जमीनी प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. 

वीडियो: असम की अधिकारी के पास करोड़ों की संपत्ति, क्या बोले CM Himanta Biswa Sarma?

Advertisement

Advertisement

()