The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • bihar YouTuber slaps train passenger for fame arrested by rpf after video viral

फेमस होना था इसलिए यात्री को थप्पड़ मारा, वीडियो वायरल होने के बाद RPF ने धर लिया

वीडियो (Dehri On Sone Viral Video) में दिख रहा है कि स्टेशन पर से एक ट्रेन गुजर रही है. तभी प्लेटफॉर्म पर खड़ा Youtuber खिड़की वाली सीट पर बैठे एक यात्री को थप्पड़ मार देता है. इस दौरान उसका दोस्त इस पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है.

Advertisement
bihar news YouTuber slaps train passenger for fame arrested by rpf after video viral
वायरल वीडियो में यूट्यूबर ने यात्री को थप्पड़ मारा था (PHOTO-Aajtak/RPF India/Instagram)
pic
मानस राज
3 मार्च 2025 (Published: 09:51 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

लोग आजकल वायरल होने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. कोई मैगी को गुलाब जामुन में मिलाकर खा रहा है तो कोई कीचड़ में लोट रहा है. खैर, आप मैगी खाएं या कुछ भी करें, आपकी हरकतें ऐसी होनी चाहिए जिससे दूसरों को तकलीफ न हो. लेकिन बिहार से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति वायरल होने के लिए ट्रेन से यात्रा कर रहे लोगों को थप्पड़ मार रहा है. मारने के बाद वो ऐसे टहल रहा है जैसे कुछ हुआ ही न हो. यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाला ये व्यक्ति एक यूट्यूबर है. उसने सिर्फ फेमस होने के लिए ऐसा किया है. ये पूरी घटना बिहार के अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन की है.

वीडियो में दिख रहा है कि स्टेशन पर से एक ट्रेन गुजर रही है. तभी प्लेटफॉर्म पर खड़ा यूट्यूबर खिड़की वाली सीट पर बैठे एक यात्री को थप्पड़ मार देता है. इस दौरान उसका दोस्त इस पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है. सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही इस घटना का वीडियो वायरल होने लगा. वायरल हुआ तो ये वीडियो रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF तक भी पहुंचा. मामला रेल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा था. इसलिए RPF ने यूट्यूबर की तलाश शुरू की.

RPF ने यूट्यूबर को डेहरी ऑनसोन रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया. यूट्यूबर का नाम रितेश कुमार है. उसने RPF को बताया कि उसने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा किया था. यूट्यूबर की गिरफ्तारी के बाद RPF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा 

यात्रियों की सुरक्षा से किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एक यूट्यूबर जिसने एक यात्री को चलती ट्रेन में सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए थप्पड़ थप्पड़ मारा था, उसे RPF डेहरी ऑनसोन से अरेस्ट कर लिया है. आपकी सुरक्षा हमारे लिए मायने रखती है. इस तरह की हरकतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.

(यह भी पढ़ें: बागपत चाट युद्ध को हुए 4 साल, ऐसी जंग जो चाट पर लड़ी गई, वीडियो फिर हुआ वायरल)

गिरफ्तार होने के बाद यूट्यूबर रितेश कुमार ने वीडियो में सार्वजनिक माफी मांगी है. अपने बयान में उसने ये कबूल किया कि उसने जो किया वो गलत था. वीडियो में यूट्यूबर कहता है 

मैं एक यूट्यूबर हूं और मैं वीडियोज़ बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता हूं. इससे मेरे फॉलोअर्स बढ़ते हैं. मैं अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन गया था जहां मैं कुछ वीडियोज़ बना कर अपने फॉलोअर्स बढ़ाना चाहता था. इसी दौरान मैंने चलती ट्रेन में बैठे एक यात्री को थप्पड़ मार दिया. ये मेरी गलती थी और मैं दोबारा कभी ऐसा नहीं करूंगा. प्लीज़ मुझे माफ कर दीजिए.

यूट्यूबर को रेलवे पुलिस ने सबक तो सिखा दिया और उसने माफी भी मांग ली. लेकिन आए दिन इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं. कुछ समय पहले Kiki Challange नाम से एक ट्रेंड वायरल हुआ था. इसमें लोग चलती कार से उतर कर ‘Kiki, do you love me?’ गाने पर डांस करते हैं. इस दौरान कार की ड्राइविंग सीट का गेट खुला रहता है. ये एक खतरनाक ट्रेंड था जिसमें लोग चलती कार के साथ स्टंट किया करते थे.

वीडियो: "बाल पकड़कर पटका, लाठी से मारा..." पुलिसवाले ने छात्रों को बेरहमी से पीटा, सस्पेंड कर दिए गए

Advertisement

Advertisement

()