The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • bihar saran rape case update 16-year-old girl dies under suspicious circumstances

सारण में कुएं में गिरकर 16 साल की लड़की की मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया?

परिवार ने आरोप लगाया है कि पीड़िता के साथ पहले रेप किया गया, फिर उसे एक कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement
bihar saran rape case
घटना के करीब एक घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी. (फोटो: सोशल मीडिया)
pic
अर्पित कटियार
15 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 06:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बिहार के सारण जिले में एक 16 साल की लड़की की कुएं में डूबकर मौत हो गई (Saran Rape Case). परिवार ने आरोप लगाया कि पीड़िता के साथ पहले रेप किया गया. फिर उसे एक कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि लड़की का पोस्टमॉर्टम हो गया है. रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

क्या है मामला?

सारण पुलिस के मुताबिक, 11 मार्च को करीब 5 बजे सारण के डेरनी पुलिस स्टेशन में घटना की सूचना मिली. इसके बाद SHO पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. परिजन ने बताया कि घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई. पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर नाबालिग लड़की का शव कुएं के किनारे रखा हुआ था. SHO के पहुंचने से पहले ही शव को ग्रामीणों ने कुएं से निकाल लिया था. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतका कक्षा 10 की छात्रा थी. उसकी मां ने बताया कि वह अपनी दो बेटियों के साथ गांव में ही रहती है. 11 मार्च की देर शाम उनकी बेटी गांव में बने उनके पुराने घर की तरफ गई थी. आरोप है कि इसी दौरान पांच लोगों ने मिलकर उसके साथ रेप किया. 

लड़की की मां ने कहा, 

“5 लड़कों ने मिलकर मेरी बेटी को घसीटा और बाथरूम में ले गए. उन्होंने उसके साथ रेप किया. इस दौरान बेटी मदद के लिए चीखती रही. उसकी चीखें सुनकर हम मौके पर पहुंचे. सारे आरोपियों ने लड़की को उसके पैरों से पकड़ लिया था और उसे घसीटने लगे. इसके बाद उन्होंने उसे एक कुएं में फेंका और खेतों की तरफ भाग गए.”

मृतका की मां ने आरोप लगाया कि आरोपियों में से एक ने पहले भी कथित तौर पर उनकी बेटी के साथ बलात्कार करने की कोशिश की थी. लड़की की बहन ने बताया कि वे पांचों आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत कराया. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया कि घटना के बाद मुख्य आरोपी ने वॉट्सऐप पर एक वीडियो स्टेटस लगाया था. इसमें वह भोजपुरी गाने पर लिपसिंग करते हुए कह रहा था, “हम तो तुम्हें दुल्हन बनाकर ले जाएंगे… अगर कोई बोलेगा तो घर में घुसकर सबको मार डालेंगे.”

पुलिस ने क्या बताया?

सारण पुलिस ने 15 मार्च को एक बयान जारी कर घटना की जानकारी दी. बताया गया कि जिस जगह पर ये घटना हुई थी, वहीं से कुछ दूर रहने वाली एक महिला को मृत लड़की की मां ने फोन करके पूछा था कि क्या उनकी लड़की वहां मौजूद है. महिला ने ‘हां’ में जवाब दिया तो मृतका की मां और उसकी बहन तुरंत मौके पर पहुंच गए. वहां एक टूटे घर में उनकी लड़की के साथ आरोपी युवराज कुमार मौजूद था. कुछ ही देर में अन्य ग्रामीण भी वहां इकट्ठा हो गए. इसी दौरान मौका पाकर आरोपी वहां से भाग निकला

Embed

हालांकि, पुलिस ये नहीं बता पा रही है कि लड़की कुएं में कैसे गिरी? आरोपी युवराज को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि आरोपी ने घटनास्थल पर अपनी मौजूदगी स्वीकार कर ली है. उसने बताया कि मृतका और वह एक ही गांव के रहने वाले हैं. दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और इस सोशल मीडिया के जरिए बातचीत करते थे.

bihar saran rape case
(फोटो: X)

मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट छपरा के सदर अस्पताल ने 14 मार्च को जारी की है. इसमें मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि पीड़िता की मौत कुएं में डूबकर दम घुटने से हुई है. इसके अलावा रेप की पुष्टि भी नहीं हुई है. आगे की जांच के लिए सैंपल मुजफ्फरनगर भेजे गए हैं. पुलिस ने बताया कि कई रिपोर्ट्स आना अभी बाकी है. मामले की जांच के लिए एक SIT (विशेष जांच दल) गठित की गई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

वीडियो: असम में लड़की से गैंगरेप के मामले में लोगों ने पुलिस से क्या मांग की?

Advertisement

Advertisement

()