The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bihar Nalanda Temple Stampede 8 devotees killed in Sheetla Mandir

बिहार: नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda Stampede: Bihar के नालंदा जिले के शीतला माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर में इकट्ठा हुए, जिससे बहुत ज्यादा भीड़ हो गई. अचानक भगदड़ मची और कई लोग भीड़ में दब गए.

Advertisement
pic
31 मार्च 2026 (अपडेटेड: 31 मार्च 2026, 12:35 PM IST)
bihar, bihar stampede, nalanda, nalanda stampede, Nalanda district, religious congregation, Sheetla Temple
नालंदा में रेस्क्यू के लिए पहुंची एंबुलेंस. (ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार के नालंदा जिले के शीतला माता मंदिर में भगदड़ में कम से कम 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई. मंगलवार, 31 मार्च को श्रद्धालु पूजा करने गए थे. भीड़ ज्यादा होने की वजह से भगदड़ मच गई. अफरा-तफरी के माहौल में कुछ लोग दब गए, जिससे 8 महिलाओं की मौत हो गई. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. पुलिस और गांव वाले मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को बचाने में जुटे हैं.

घटना नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव के शीतला मंदिर की है. इंडिया टुडे से जुड़े रणजीत की रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर में इकट्ठा हुए, जिससे बहुत ज्यादा भीड़ हो गई. अचानक भगदड़ मची और कई लोग भीड़ में दब गए.

सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आधिकारिक पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ पर दुख जताया है. JDU ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 6 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है. सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने X पर लिखा,

“माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित शीतला देवी मंदिर में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के आश्रितों को 6-6 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री जी ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.”

nalanda stampede
JDU का पोस्ट. (X @Jduonline)

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस हादसे पर दुख जाहिर किया. उन्होंने X पर लिखा,

"नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत ही पीड़ादायक है. इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान की जा रही है. घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

Samrat Choudhary
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पोस्ट. (X @samrat4bjp)

बिहार सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है. सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव को हादसे की जांच का आदेश दिया है. घायलों को बेहतर इलाज देने और हालात जल्द से जल्द सामान्य करने के भी निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा पटना के कमिश्नर को बिहार शरीफ भेजा गया है. बिहार शरीफ में ही नालंदा जिले का मुख्यालय है.

वीडियो: भारत में नक्सलवाद को लेकर अमित शाह ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर क्या आरोप लगाए?

Advertisement

Advertisement

()