The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bihar munger women rose day celebration with husband invites fir

Rose Day पर पत्नी ने पति को गुलाब के साथ वाइन गिफ्ट की, पुलिस ने FIR दर्ज कर ली

Bihar के Munger जिले की रहने वाली Kanchan Devi के Instagram पर करीब 3 लाख फॉलोअर्स हैं. उन्होंने अपने पति के साथ रोज डे सेलिब्रेट करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. इस मौके पर उन्होंने अपने पति को गुलाब के फूल के साथ कुछ ऐसा गिफ्ट दिया, जिसकी वजह से वो मुश्किल में पड़ गईं हैं.

Advertisement
pic
13 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 11:19 PM IST)
Bihar munger women rose day celebration
महिला ने इंस्टाग्राम पर पति को गुलाब देते वीडियो शेयर किया था. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वैलेंटाइन वीक चल रहा है. इसमें हफ्ते के सात दिन सात अलग-अलग रस्मों की अदायगी करनी होती है. लेकिन सावधानी हटी और दुर्घटना घटी. बिहार के एक कपल के साथ ऐसा ही हुआ. प्रेम के इस ‘महापर्व’ के पहले दिन यानी 'रोज डे' की खुमारी में एक महिला ने अपने पति को गुलाब देने के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि थाना-पुलिस का चक्कर लग गया.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली कंचन देवी के इंस्टाग्राम पर करीब 3 लाख फॉलोअर्स हैं. उन्होंने 7 फरवरी यानी रोज डे को एक वीडियो इंस्टा पर पोस्ट किया. वीडियो में वो अपने पति को गुलाब देती हैं और फिर उन्हें वाइन का गिलास और बोतल प्रेजेंट करती हैं. उनके पति मुस्कुराते हुए ये चीजें ले लेते हैं. कंचन देवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लेकिन उनकी बदकिस्मती कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में भी आ गया. लिहाजा FIR दर्ज हो गई क्योंकि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है.

इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब कंचन देवी की एक और तस्वीर वायरल हो गई. इसमें वो एक ब्यूटी पार्लर के भीतर हाथ में पिस्टल लिए पोज दे रही थीं. दोनों वीडियोज के वायरल होते ही मुंगेर पुलिस एक्शन में आ गई. तुरंत मामले में जांच के आदेश दे दिए गए. मुंगेर के SP सैयद इमरान मसूद ने बताया,

 वायरल वीडियो की सूचना मिलते ही सदर SDPO के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई. जांच टीम ने महिला के घर पर छापेमारी की. जांच के दौरान पता चला कि फोटो में दिख रही पिस्टल लाइसेंसी है, जिसक लाइसेंस विशाल कुमार नाम के एक व्यक्ति के नाम पर है.

एसपी इमरान मसूद ने बताया कि सार्वजनिक तौर पर हथियारों की नुमाइश और शराब का प्रचार करना एक गंभीर अपराध है. क्योंकि दोनों बिहार में प्रतिबंधित हैं. उन्होंने आगे जानकारी दी कि कंचन देवी और हथियार के मालिक विशाल कुमार दोनों के खिलाफ FIR दर्ज करके आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. 

वीडियो: स्पॉटलाइट: फरवरी में ये 13 फिल्में और वेब सीरीज धमाल मचाने वाली हैं!

Advertisement

Advertisement

()