The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • bihar mokama mla anant singh gets beil in dularchand yadav murder case

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया गया था. निचली अदालतों ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. लेकिन अब हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद वो जेल से बाहर आ जाएंगे.

Advertisement
pic
19 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 02:00 PM IST)
bihar mokama mla anant singh gets beil in dularchand yadav murder case
दुलारचंद यादव मर्डर केस में अनंत सिंह को जमानत मिल गई है (PHOTO-AajTak)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार के मोकामा से चर्चित विधायक अनंत सिंह को जमानत मिल गई है. यह जमानत उन्हें दुलारचंद यादव की हत्या के केस में मिली है. 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान ही दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी. इस हत्याकांड के आरोप में विधायक अनंत सिंह पटना की बेऊर जेल में बंद थे. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश दे दिया है. इससे पहले इस हत्याकांड में अनंत सिंह को मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया गया था. निचली अदालतों ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. लेकिन अब हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद वो जेल से बाहर आ जाएंगे.

क्या था पूरा मामला?

30 अक्टूबर को मोकामा में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत गोली लगने से नहीं, बल्कि फेफड़ा फटने और सीने की पसलियां टूटने से हुई है. उस समय मोकामा टाल में अनंत सिंह भी अपने दलबल के साथ वोट मांगने निकले थे. विधानसभा क्षेत्र के तारतर गांव में दोनों के काफिलों का आमना-सामना हो गया. अनंत सिंह के समर्थक और दुलारचंद के बीच झड़प हो गई थी. इसी दौरान दुलारचंद की मौत हो गई.

31 अक्टूबर को दुलारचंद यादव की शव यात्रा के दौरान भी पत्थरबाजी हो गई. इसी दिन मोकामा में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी वीणा देवी की कार पर भी हमला हो गया. दोनों घटनाओं का आरोप इलाके में अपनी दबंगई के लिए जाने जाने वाले अनंत सिंह पर लगा.

दुलारचंद का पोस्टमॉर्टम करने वाले तीन डॉक्टरों की मेडिकल टीम ने बताया था कि दुलारचंद यादव को पैर में एंकल ज्वाइंट के पास गोली लगी. गोली आर-पार हो गई थी, लेकिन इससे मौत नहीं हो सकती. डॉक्टर्स के मुताबिक शरीर पर और भी जगह जख्म के निशान पाए गए. जो जानकारी दुलारचंद का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर्स ने दी, कुछ वैसा ही बयान पुलिस ने भी दिया था. पुलिस के मुताबिक मृतक को पहले पैर में गोली मारी गई और इसके बाद उन्हें वाहन से कुचल दिया गया.

वीडियो: दुलारचंद यादव की हत्या पर पोते ने खोले राज, अनंत सिंह के बारे में कही ये बात

Advertisement

Advertisement

()