The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bihar men grope woman in public rape attempt, 2 arrested

बिहार में सरेआम महिला से रेप की कोशिश, कपड़े फाड़े गए, जनता वीडियो बनाती रही

Bihar woman sexual assault in public: बिहार के नालंदा में एक शादीशुदा महिला के साथ सरेआम दुष्कर्म की कोशिश की गई. महिला मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे. आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसे उन्होंने बाद में वायरल भी कर दिया.

Advertisement
pic
1 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 05:08 PM IST)
Bihar men grope woman in public rape attempt, Bihar woman sexual assault in public
महिला के साथ सरेआम बीच बाजार में आरोपियों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार के नालंदा में एक शादीशुदा महिला के साथ सरेआम यौन उत्पीड़न किया गया. तीन बदमाशों ने उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया. महिला मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे. आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसे उन्होंने बाद में वायरल भी कर दिया.

27 मार्च को पीड़िता ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई. अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. महिला (उम्र 20) दो बच्चों की मां है और अपने सास-ससुर के साथ नूरसराय थाना इलाके के एक गांव में रहती हैं. उसका पति काम के लिए महाराष्ट्र में रहता है. घटना के समय वो घर पर मौजूद नहीं था.

इंडिया टुडे से जुड़े  रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना 26 मार्च की शाम को हुई. पीड़िता बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी. तभी गांव के ही तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया. महिला ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उसे सड़क पर घसीटा, कपड़े फाड़े और बलात्कार करने की कोशिश भी की.

महिला ने बताया कि वो उनके आगे गिड़गिड़ाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे कथित तौर पर अर्धनग्न अवस्था में छोड़ दिया. इस दौरान उन्होंने महिला का वीडियो भी बनाया. रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता मदद के लिए चिल्लाती रही. लेकिन कई लोग तमाशबीन बने रहे और कुछ ने तो घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया. लेकिन बाद में उसकी चीखें सुनकर अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे, तब जाकर आरोपी वहां से भागे.

घटना का 40 सेकेंड का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है. जिसमें दिख रहा है कि बदमाश उसे गलत तरीके से पकड़कर ले जा रहे हैं. और उनके पीछे कई लोग चल रहे हैं.

27 मार्च को पीड़िता ने स्थानीय थाने में बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है. और तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके नाम अशोक यादव और मटुल महतो उर्फ नवनीत कुमार हैं. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी रविकांत कुमार की तलाश जारी है.

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने घटना की निंदा करते हुए एक्स पर लिखा,  

“नीतीश कुमार जी... आप बिहार को दुशासनी राज के तांडव का दर्द दे कर जा रहे हैं. मुख्यमंत्री जी, आपके ही गृह जिले नालंदा में मानवता को शर्मसार करने, स्त्री अस्मिता को तार-तार कर देनी वाली घटना को बिना कानून के किसी खौफ के असामाजिक तत्वों-दुराचारियों के द्वारा सरेआम सड़क पर अंजाम दिया गया और पूरे दुःसाहस के साथ वीडियो बना कर वायरल कर दिया गया. लानत है कानून के राज के, महिला सुरक्षा के संदर्भ में आपके तमाम दावों पर.”

bihar_men_rape_attempt_woman_in_public
फोटो-एक्स

नालंदा पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके जानकारी दी है कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

वीडियो: बिहार के नालंदा में बीच सड़क लड़की के साथ बदसलूकी, वीडियो बनाया गया, पुलिस ने क्या किया?

Advertisement

Advertisement

()