The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • bihar katihar boyfriend jumps into dirty drain to find girlfriends iphone

गर्लफ्रेंड ने गुस्से में फेंका iPhone, ‘रेस्क्यू’ के लिए 6 फीट गहरे नाले में कूद गया युवक

Bihar News: युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को जो फोन दिया वो जाहिर तौर पर एक महंगा फोन था. इसीलिए वो नाले से फोन खोज लाया. लेकिन इस जद्दोजहद में वो कीचड़ में सन गया. ठीक वैसे ही जैसे बॉलीवुड मूवी ‘रन’ में विजय राज का किरदार नाले में कूदने के बाद सन गया था.

Advertisement
pic
11 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 10:33 AM IST)
bihar katihar boyfriend jumps into dirty drain to find girlfriends iphone
प्रेमिका का फोन निकालने के लिए प्रेमी नाले में कूद पड़ा (PHOTO-India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कहते हैं इश्क की खुमारी जब सिर चढ़ कर बोलने लगे तो लोग सात समंदर पार करने से भी नहीं हिचकते. लेकिन बिहार के कटिहार जिले में एक नौजवान प्यार की खातिर 6 फीट गहरे गंदे नाले में कूद गया. ना, ना, ना…कुछ ऐसा वैसा मत सोचिए, उसका इरादा खुदकुशी करने का नहीं बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड के आईफोन को नाले से निकालने का था. इससे पहले कि हम खबर पर आगे बढ़े, ये बता देते हैं कि वो शख्स नाले से सही सलामत बाहर निकल गया, वो भी गर्लफ्रेंड के आईफोन के साथ. 

युवक ने ही गिफ्ट किया था आईफोन

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल वैलेंटाइन वीक के दौरान साथ में घूमने निकला था. पहले तो वो स्कूटी पर सवार होकर इधर-उधर घूमते रहे. फिर सहायक थाना क्षेत्र के चिल्ड्रेन पार्क जा पहुंचे. इसी दौरान किसी बात पर उनकी बहस हो गई.

कपल के बीच बहस कोई नई बात नहीं है. लेकिन यहां बहस इतनी बढ़ गई कि नाराज युवती ने अपना आईफोन पास के नाले में फेंक दिया. रिपोर्ट के मुताबिक ये फोन उसे उसके बॉयफ्रेंड ने ही गिफ्ट किया था. इसलिए जैसे ही युवती ने फोन फेंका, युवक तुरंत फोन ढूंढने नाले में कूद गया. नाला कीचड़ से भरा था इसलिए फोन मिलना मुश्किल था. युवक काफी देर तक कीचड़ भरे नाले में फोन ढूंढता रहा. 

6 फिट का नाला, लेकिन कीचड़ में ढूंढ निकाला आईफोन

युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को जो फोन दिया वो जाहिर तौर पर एक महंगा फोन था. इसलिए वो नाले से फोन खोज लाया. लेकिन इस जद्दोजहद में वो कीचड़ में सन गया. ठीक वैसे ही जैसे बॉलीवुड मूवी ‘रन’ में विजय राज का किरदार नाले में कूदने के बाद सन गया था. अब इतना सब होने के बाद युवती का गुस्सा कुछ कम हुआ. नाले से बाहर आने के बाद वो युवक को पास के हैंडपंप पर ले गई. वहां उन्होंने कीचड़ साफ किया. इसके बाद दोनों अपनी स्कूटी पर बैठकर रवाना हो गए. लेकिन इसी बीच किसी ने उनका वीडियो बना लिया. और अब झगड़े से लेकर मनाने तक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  

वीडियो: यूट्यूबर पर अटैक, घर में फेंका गया नाले का पानी और मानव मल, नेताओं ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()