The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bihar Election Results 2025 Live Kadwa Seat Shakeel Ahmad Khan Dulal Chandra Goswami

Kadwa Election Results: कन्हैया कुमार को कांग्रेस में लाने वाले शकील अहमद की हार

Kadwa Election Results 2025 Live: Kadwa सीट JDU के Dulal Chandra Goswami ने 18 हजार 368 वोटों से जीत ली है.

Advertisement
Bihar Election Results 2025 Live Kadwa Seat Shakeel Ahmad Khan Dulal Chandra Goswami
Shakeel Ahmad Khan दूसरे नंबर पर रहे. उन्हें कुल 80 हजार 906 वोट मिले. (फोटो- X)
pic
प्रशांत सिंह
14 नवंबर 2025 (अपडेटेड: 14 नवंबर 2025, 08:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Kadwa Election Results 2025 Live: बिहार में एक बार फिर से NDA की सरकार बनने जा रही है. BJP 79 सीटें जीत चुकी हैं. वहीं JDU 66 सीट अपने नाम कर चुकी है. 243 विधानसभा सीटों में से एक Kadwa सीट की काफी चर्चा थी. यहां से कांग्रेस ने Shakeel Ahmad Khan को उतारा था. शकील वही नेता हैं जो कन्हैया कुमार को कांग्रेस में लाए थे. लेकिन वो अपनी सीट नहीं निकाल पाए.

Kadwa सीट JDU के Dulal Chandra Goswami ने 18 हजार 368 वोटों से जीत ली है. कांग्रेस के Shakeel Ahmad Khan दूसरे नंबर पर रहे. उन्हें कुल 80 हजार 906 वोट मिले. वहीं दुलाल को 99 हजार 274 वोट मिले.

इस सीट पर AIMIM के मोहम्मद शाकिर रेजा तीसरे नंबर पर रहे. उन्हें अब 11 हजार 557 वोट मिले हैं.

कदवा विधानसभा

ये सीट बिहार के कटिहार जिले में आती है. इसकी पहचान मखाना और मछली से होती है. महानंदा के चलते ये इलाका हर साल बाढ़ का प्रकोप झेलता है. यहां EBC मतदाता 30% है. जबकि मुस्लिम मतदाता 32% हैं. OBC 17%, SC 9%, ST 5% हैं. वहीं सामान्य वर्ग केवल 5% है. उपजाऊ मिट्टी होने के चलते इलाके के ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर करते हैं.

बिहार की राजधानी पटना यहां से लगभग 300 किलोमीटर दूर है. इसके बावजूद कदवा सीट चर्चा में रहती है. यहां कांग्रेस और भाजपा के अलावा निर्दलीय भी जीत दर्ज कराते रहे हैं. हाल ही के समय में इस सीट पर कांग्रेस ने दबदबा कायम किया है.

कदवा से कांग्रेस के शकील अहमद खान विधायक हैं. वो कांग्रेस के नेशनल सेक्रेटरी भी हैं. पटना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमए, एमफिल और पीएचडी की. शकील पहली बार 2015 में विधायक बने थे. उन्होंने छात्र राजनीति से पॉलिटिक्स में एंट्री की. वो 1991 में JNU की स्टूडेंट यूनियन में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर रहे और 1992 में JNU स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट बने. फिलहाल वो पश्चिम बंगाल में भी पार्टी के इंचार्ज हैं.

2020 में NDA की तरफ से ये सीट JDU को मिली थी. इस सीट पर चिराग पासवान की LJP भी चुनाव लड़ी थी. जिसने जमकर JDU के उम्मीदवार के वोट काटे थे. कांग्रेस उम्मीदवार को यहां से लगभग 71 हजार वोट मिले थे. JDU को 38 हजार, और LJP को 31 हजार वोट मिले थे. अगर LJP ने चुनाव नहीं लड़ा होता तो JDU और कांग्रेस में काफी नजदीकी मुकाबला होता.

वीडियो: Bihar Chunav Results 2025: रुझान देख जेडीयू नेता अनंत सिंह के घर बना जश्न का माहौल

Advertisement

Advertisement

()