The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bihar Election Mahagathbandhan Deputy CM Face Muslim Tejashwi Yadav Chirag Paswan

'कुछ दिन में पता चल जाएगा', कांग्रेस के मुस्लिम डिप्टी CM वाले बयान पर क्या तेजस्वी ने मुहर लगा दी?

Chirag Paswan समेत कई नेताओं ने Mahagathbandhan Deputy CM Face को लेकर सवाल उठाए थे. अब इस पर Tejashwi Yadav और बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरू का जवाब आया है.

Advertisement
Mahagathbandhan Deputy CM Face
तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर बात की है. (फोटो- PTI)
pic
हरीश
24 अक्तूबर 2025 (अपडेटेड: 24 अक्तूबर 2025, 07:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इधर बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन ने मुख्यमंत्री के लिए तेजस्वी और उपमुख्यमंत्री पद के लिए मुकेश सहनी के नाम का ऐलान किया, उधर NDA और उनके समर्थकों ने मौका लपक लिया. ये सवाल उठा कि ये गठबंधन मुस्लिम प्रतिनिधित्व की बात तो करता है, लेकिन जब उचित हिस्सेदारी देने की बात आई तो पीछे हट गया. इन सवालों पर अब तेजस्वी यादव ने चुप्पी तोड़ी है.

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने 24 अक्टूबर को सहरसा में चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है. वो मौजूदा सरकार से नाखुश हैं. इस दौरान उनसे गठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद को लेकर सवाल किया गया. जवाब में उन्होंने कहा,

Embed
Embed

तेजस्वी के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. कहा ये भी जा रहा है कि अगर महागठबंधन सत्ता में आता है तो एक मुख्यमंत्री मुस्लिम समुदाय से भी होगा. 

जिन लोगों ने सवाल उठाए उनमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शामिल थे. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख पासवान ने पटना में मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने का जिक्र किया. कहा,

Embed
Embed

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगे कहा,

Embed

ये भी पढ़ें- मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस बनाने के पीछे मकसद क्या है?

Krishna Allavaru ने क्या कहा?

इसे लेकर, लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी ने बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरू से भी सवाल किया. उन्होंने पूछा, 

‘तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया है. लेकिन महागठबंधन में RJD के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी (कांग्रेस) की तरफ से उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया. इसके पीछे क्या वजह है?’

जवाब में अल्लावरू ने कहा,

Embed
Embed

बताते चलें, बीते 2 दिनों से महागठबंधन पर मुुसलमानों के तुष्टिकरण का आरोप लग रहा है. AIMIM ने कुछ आंकड़े शेयर करते हुए इसे लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि 2% आबादी वाले उपमुख्यमंत्री (मुकेश सहनी) 13%वाले मुख्यमन्त्री (तेजस्वी यादव) बनेंगे. जबकि 18% वाले दरी बिछाने में लगे रहेंगे. उन्होंने X पर आगे लिखा,

Embed

बता दें कि बिहार चुनाव 2025 के लिए वोटिंग 6 और 11 नवंबर को होगी. नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: तेजस्वी यादव बने महागठबंधन के CM उम्मीदवार, कांग्रेस पहले राजी क्यों नहीं थी?

Advertisement

Advertisement

()