The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bihar Election FIR against Tej Pratap Yadav Giriraj Singh Namak Haram remark Muslim angers JDU RJD

बिहार चुनाव: तेज प्रताप पर FIR, गिरिराज सिंह के 'नमक हराम' बयान से सहयोगी JDU भी नाराज

Tej Pratap Yadav पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है. उनके खिलाफ Vaishali जिले के Mahua थाने में FIR दर्ज की गई है. वहीं, Giriraj Singh की 'नमक हराम' वाले बयान को लेकर आलोचना हो रही है.

Advertisement
Bihar Election, Tej Pratap Yadav, Giriraj Singh, Namak Haram
तेज प्रताप यादव (बाएं) पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप है. (India Today)
pic
मौ. जिशान
20 अक्तूबर 2025 (अपडेटेड: 20 अक्तूबर 2025, 10:51 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के चीफ तेज प्रताप यादव पर FIR हो गई है. उन पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है. वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के 'नमक हराम' वाले बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. गिरिराज के इस बयान से ना सिर्फ विपक्ष बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) भी नाराज नजर आई.

तेज प्रताप पर FIR

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव इस बार वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने रविवार, 19 अक्टूबर को जानकारी दी कि नामांकन के दिन (गुरुवार, 16 अक्टूबर) उनके काफिले में पुलिस की गाड़ी जैसी दिखने वाली SUV स्कॉट करते हुए दिखाई दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पुलिस का दावा है कि इस गाड़ी पर पुलिस का लोगो और नीली और लाल बत्ती लगी थी. इस मामले को लेकर महुआ के सर्किल ऑफिसर (CO) मनी कुमार वर्मा ने महुआ थाना में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि यह घटना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है क्योंकि चुनाव के दौरान किसी नेता के लिए पुलिस स्कॉट की इजाजत नहीं होती.

पुलिस ने अपने बयान में कहा,

Embed
Embed

गिरिराज सिंह का 'नमक हराम' बयान

वहीं, शनिवार, 18 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अरवल में एक चुनावी सभा के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर विवादित बयान दे दिया. उन्होंने एक मुस्लिम मौलवी से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा,

Embed

गिरिराज सिंह यह बयान उस रैली में दे रहे थे जहां NDA उम्मीदवार BJP के मनोज शर्मा और JDU के पप्पू वर्मा के समर्थन में प्रचार हो रहा था. इस रैली में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे. अपने बयान पर ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सफाई देते हुए कहा,

Embed
Embed

JDU भड़की

गिरिराज सिंह के इस बयान की आलोचना सिर्फ विपक्ष ने नहीं बल्कि NDA की सहयोगी पार्टी JDU ने भी की. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा:

Embed

विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया

RJD ने गिरिराज सिंह को तुरंत केंद्रीय कैबिनेट से हटाने की मांग की है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता ने कहा,

Embed

गिरिराज सिंह पहले भी कई बार अल्पसंख्यकों के खिलाफ विवादित बयान दे चुके हैं. फरवरी 2020 में पूर्णिया की एक सभा में उन्होंने कहा था कि 'सभी मुसलमानों' को बंटवारे के समय पाकिस्तान भेज देना चाहिए था.

वीडियो: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विन चौबे के बेटे ने नहीं भरा पर्चा, पिता ने फोन पर ऐसा क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement

()