The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bhopal Rape case: 11th student rape blackmail accused confession

भोपाल में स्कूली छात्रा से '4 कारों में रेप', वीडियो बनाकर पैसे लूटे, हेड कांस्टेबल सस्पेंड

Bhopal Rape case: भोपाल के थार रेप केस में पुलिस ने हैरान कर देने वाले तथ्य समाने रखे हैं. उसने बताया कि 11वीं क्लास की छात्रा के साथ आरोपी ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग गाड़ियों में रेप किया.

Advertisement
pic
13 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 06:39 PM IST)
Bhopal Rape case
आरोपी औसिफ अली खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 11वीं क्लास की एक छात्रा के रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि नाबालिग के साथ कथित तौर पर आरोपी ने एक नहीं बल्कि चार अलग-अलग कारों में रेप किया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी औसाफ अली खान और माज खान को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही एक थार समेत 4 गाड़ियों को जब्त किया गया है.

इंडिया टुडे से जुड़े रवीश पाल की रिपोर्ट के मुताबिक, बीती 2 फरवरी को कोहेफिजा पुलिस ने नाबालिग छात्रा की शिकायत पर FIR दर्ज की थी. पीड़िता ने कार में रेप करने, धर्म बदलने का दबाव बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप लगाए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था, जिसकी कमान ACP अंकिता खातरकर को सौंपी गई.

रिपोर्ट के मुताबिक ACP ने बताया, “आरोपी ने पीड़िता के साथ अलग-अलग जगह और अलग-अलग कारों में रेप की घटनाओं को अंजाम दिया. शिकायत मिलने के बाद 3 फरवरी को औसाफ अली को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथी माज खान को 8 फरवरी को हिरासत में लिया गया.” 

पुलिस के मुताबिक, माज '360 डिग्री' नाम से एक जिम चलाता है.

पूछताछ में माज ने बताया कि खानूंगाव इलाके में थार के अंदर औसाफ अली ने नाबालिग के साथ रेप किया. उसने दावा किया कि वो कार के बाहर खड़ा था और उसने शीशे से झांकते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया था. बाद में इस वीडियो को आपस में शेयर भी किया.

रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने पीड़िता को कई बार संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया. उसे धमकाया कि 40 हजार रुपये नहीं दिए, तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा. जिससे डर कर छात्रा ने 40 हजार रुपये दे दिए. 

पुलिस के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल काले कांच वाली थार को आरोपियों ने सीहोर जिले के एक गांव में छुपा दिया था, जिसे जब्त कर लिया गया है. फोन की तलाश जारी है. आरोपी माज का कहना है कि उसने अपना फोन अजमेर में तोड़कर फेंक दिया था. वो अपनी बात पर कायम है. मगर पुलिस फोन को ढूंढने की कोशिश कर रही है.

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि माज की दोस्ती कोहेफिजा थाने के एक हेड कांस्टेबल से थी. दोनों की साथ में खाना खाते हुए एक तस्वीर सामने आने के बाद संबंधित हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया. उस पर गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप लगे हैं. ACP का कहना है कि आरोपी से अन्य संभावित पीड़िताओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है. 

वीडियो: बांग्लादेश में चुनाव जीतने वाले तारिक रहमान से पीएम मोदी, शाहबाज़ शरीफ ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()