The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bhopal 4 LPG cylinders stolen on bike from lawyers house

LPG संकट ने बदली चोरों की नीयत, सोना-चांदी छोड़ घर के सारे सिलेंडर चुरा लिए

भोपाल में एक वकील के घर से तीन अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर चार खाली घरेलू एलपीजी सिलेंडर चुरा लिए और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए.

Advertisement
bhopal cylinders heist
भोपाल में सिलेंडर चोरी. (फोटोः India Today)
pic
राघवेंद्र शुक्ला
17 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 11:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

‘होर्मुज का संकट’ कैसे-कैसे दिन न दिखाए! ‘नवाबों का शहर’ कहे जाने वाले भोपाल में सिलेंडर चोरी होने लगे हैं. अमेरिका और इजरायल के हमले झेल रहे ईरान ने समंदर का रास्ता बंद किया तो भारत के रसोईघरों के चूल्हे बुझने लगे. गैस की सप्लाई कम हुई तो यहां ‘हाहाकार’ मच गया. सिलेंडर के लिए लोग दिन-रात घंटों लाइनों में खड़े रहे. इसी आपदा में कुछ चोरों ने अवसर तलाश लिया. उन्हें रात-दिन लाइनों में लगने से ‘नाइट शिफ्ट में चोरी’ करना ज्यादा आसान लगा. तभी तो भोपाल के एक वकील साहब के घर से आधी रात को 6 हजार रुपये वाले चार सिलेंडर चुरा लिए.

घटना भोपाल के कोह-ए-फिजा की है. यहां वकील के घर से सिलेंडर चोरी होने के बाद से फिजा खराब है. पुलिस ने बताया कि 40 साल के रॉबिन जैन के यहां चोरी हुई है. वह लालघाटी के ओम शिवनगर में रहते हैं. भोपाल कोर्ट में वकालत करते हैं. उन्होंने शिकायत दी है कि 14-15 मार्च की आधी रात को साढ़े 12 बजे के आसपास उन्होंने अपने घर की सीढ़ियों के नीचे सिलेंडर रखे थे. वहीं पर पार्किंग है. गाड़ियां खड़ी होती हैं. गाड़ियों के साथ 4 खाली एलपीजी सिलेंडर भी रख दिए थे. सवेरे सोकर उठे तो देखा कि सिलेंडर गायब हैं. 

वकील साहब ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज चेक की. इसमें तीन अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सिलेंडर लेकर जाते दिखे. वीडियो में एक व्यक्ति धीरे से बाइक लाकर गेट पर खड़ा करता है. दूसरा घर के गेट पर रखी एक बाल्टी हटाकर अंदर जाता है. फिर एक सिलेंडर लेकर बाहर आता है. फिर वापस जाकर दूसरा. सिलेंडर गाड़ी पर लादता है और फरार हो जाता है.      

शिकायत के मुताबिक, ऐसे कर-करके चोरों ने चार सिलेंडर उड़ा लिए. पुलिस ने बताया कि चोरी हुए सिलेंडरों में से एक भारत गैस का था. बाकी तीन इंडेन गैस के थे. सारे सिलेंडर खाली थे और उनकी कुल कीमत लगभग 6 हजार रुपये आंकी गई है. गैस कनेक्शन रॉबिन जैन के पिता और उनके भाई के नाम पर है.

घर से चार गैस सिलेंडर चोरी हो गए लेकिन काम की ऐसी व्यस्तता थी कि वकील साहब को केस दर्ज कराने की फुर्सत नहीं मिली. ये बात खुद रॉबिन जैन ने बताई. उन्होंने कहा कि काम में व्यस्त होने के कारण वह तुरंत पुलिस स्टेशन में घटना की रिपोर्ट नहीं कर सके थे, लेकिन बाद में उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई.

वीडियो: सलमान की ‘मातृभूमि’ पर बवाल, कहानी बदलने पर जनता भड़की

Advertisement

Advertisement

()