पालतू कुत्ते ने महिला का चेहरा, गर्दन, सिर फाड़ दिया, मालिक से भी न संभला
Bengaluru Dog attack: बेंगलुरु में मॉर्निंग वॉक कर रही एक महिला पर पालतू कुत्ते ने अटैक कर दिया. बताया जा रहा है कि उसे 50 टांके आए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच शुरू कर दी है.

बेंगलुरु में मॉर्निंग वॉक कर रही एक महिला पर पालतू कुत्ते ने अटैक कर दिया. इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. कुत्ते का हमला इतना घातक था कि महिला का चेहरा बुरी तरह फट गया. पीड़िता के चेहरे और गर्दन पर 50 टांके आए हैं. बताया जा रहा है कि कुत्ते ने महिला के हाथ और पैरों पर भी काटा. घटना के तुरंत बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया. उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.
इंडिया टुडे से जुड़े सगाय राज की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 26 जनवरी को बेंगलुरु के HSR लेआउट में हुई. सुबह करीब 7 बजे महिला मॉर्निंग कर रही थी, तभी पड़ोस के एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया. इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है.
फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला वॉक कर रही है. तभी सामने वाले घर से एक कुत्ता निकलकर आता है और महिला पर हमला कर देता है. डॉग के पीछे-पीछे एक व्यक्ति भी भागा-भागा आता है. उसे पकड़ने की कोशिश करता है. मगर डॉग उसके काबू से भी बाहर ही होता है. तभी सामने वाले घर से ही एक महिला बल्ला (बैट) लेकर आती है. ताकि बचाव किया जा सके. इस बीच महिला को जैसे ही बचने का मौका मिलता है, वो अपने घर आ जाती है.
कुत्ते के मालिक का नाम अमरेश रेड्डी है. महिला के पति ने बताया,
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उसे काफी ज्यादा मेडिकल केयर की जरूरत है. उसके चेहरे और गर्दन पर 50 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं. महिला की कंडीशन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
घटना के बाद पीड़िता के पति ने कुत्ते के मालिक पर लापरवाही के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस चश्मदीदों से पूछताछ कर पूरा मामला जानने की कोशिश कर रही है.
वीडियो: Budget 2026: कंटेंट क्रिएटर्स को लेकर क्या ऐलान हुआ?

.webp?width=60)

