The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bengaluru University professor calls student 'terrorist' in class video viral

मुस्लिम छात्र को भरी क्लास में प्रोफेसर ने कहा 'आतंकवादी', बोले- 'इसे ट्रंप आकर ले जाएंगे '

कक्षा में मौजूद छात्रों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में प्रोफेसर को ‘आतंकवादी’ कहते हुए सुना जा सकता है. यूनिवर्सिटी ने जांच पूरी होने तक प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है.

Advertisement
pic
28 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 07:22 PM IST)
professor calls student 'terrorist'
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (फोटो: X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बेंगलुरु की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि एक प्रोफेसर ने पूरी क्लास के सामने एक मुस्लिम छात्र को ‘आतंकवादी’ कह दिया. कक्षा में मौजूद छात्रों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. यूनिवर्सिटी ने जांच पूरी होने तक प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मंगलवार, 24 मार्च की है. 

आरोप है कि पीईएस यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने चलती क्लास में एक मुस्लिम छात्र के खिलाफ अपमानजनक और सांप्रदायिक टिप्पणी की. इसकी शुरुआत तब हुई जब अफ्फान नाम के एक छात्र ने किसी से मिलने के लिए क्लास से बाहर जाने की इजाजत मांगी. क्लास में मौजूद लोगों के बयानों और एक वीडियो रिकॉर्डिंग के मुताबिक, डॉ. मुरलीधर देशपांडे ने बहुत ही गुस्से में रिएक्शन दिया. वायरल वीडियो में प्रोफेसर को पूरी क्लास में चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, 

"तुम्हें शर्म नहीं आती? मैंने सोचा था कि आज मैं बहुत शांत रहूंगा."

इसके बाद वीडियो में उन्हें ‘आतंकवादी’ कहते हुए सुना जा सकता है. हालांकि वीडियो में आसपास का शोर भी काफी ज्यादा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोफेसर पर और भी कई तरह की अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप है. जैसे- ईरान युद्ध के लिए ‘उस (अफ्फान) जैसे’ लोगों को जिम्मेदार ठहराना, यह कहना कि ‘डॉनल्ड ट्रंप आकर उसे ले जाएंगे’ और छात्रों से यह कहना कि वह ‘नरक में जाएगा’. वीडियो सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी ने जांच पूरी होने तक प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है. हालांकि, सस्पेंशन की वजह के बारे में नहीं बताया गया है.

ये भी पढ़ें: प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को 'आई लव यू' कहा, चप्पलों से पीट दिए गए

एक छात्र ने बताया कि अफ्फान का साथ देने वाले तीन और छात्रों को अलग-अलग वजह बताकर सस्पेंड कर दिया गया है. यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने कहा, 

"कभी-कभी क्लास में अनुशासनहीनता हो सकती है और लोग गुस्से में आकर कुछ ज्यादा ही प्रतिक्रिया दे सकते हैं." 

उन्होंने यह भी बताया कि डॉ. मुरलीधर देशपांडे यूनिवर्सिटी के परमानेंट सदस्य नहीं हैं. वाइस चांसलर ने कहा कि इस तरह की घटना यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहले कभी नहीं हुई. उन्होंने कहा कि आरोपी फैकल्टी के खिलाफ जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, वे उठाए जाएंगे. वहीं, छात्र संगठन ‘नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया’ (NSUI) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ उनसे सार्वजनिक माफी की भी मांग की है.

वीडियो: लाइव क्लास में स्टूडेंट को प्रपोज किया, प्रोफेसर को छात्रों ने चप्पलों से खूब पीटा

Advertisement

Advertisement

()