The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • bengaluru techie rejects high salary us remote job current office perks social media debate

बेंगलुरु के इंजीनियर ने अमेरिका के 67 लाख वाले जॉब ऑफर को ठुकराया, कहा- ‘मैं ये ऑफिस नहीं छोड़ूंगा’

ये इंजीनियर अभी बेंगलुरु के एक AI स्टार्टअप में टेक्निकल सपोर्ट इंजीनियर हैं, सालाना सैलरी 48 लाख रुपये. लेकिन अमेरिका से उन्हें 67 लाख सालाना का ऑफर मिला, और उसमें भी घर बैठे काम करने का आराम. बावजूद इसके उन्होंने कहा - ‘मैं ये ऑफिस नहीं छोड़ूंगा, मुझे इससे बहुत फायदे हैं.’

Advertisement
bengaluru techie rejects us offer
बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने अमेरिका से मिले लाखों का जॉब ऑफर ठुकरा दिया. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
pic
शुभम कुमार
1 दिसंबर 2025 (अपडेटेड: 1 दिसंबर 2025, 10:51 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अगर आपके पास 60 लाख और 40 लाख के दो जॉब ऑफर हों तो आप क्या चुनेंगे? आसान सा सवाल है, जवाब ऑब्वियसली 60 लाख ही होगा. लेकिन बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने ऐसा किया कि लोग कह रहे हैं – ‘इसकी मति मारी गई है’.

ये इंजीनियर अभी बेंगलुरु के एक AI स्टार्टअप में टेक्निकल सपोर्ट इंजीनियर हैं, सालाना सैलरी 48 लाख रुपये. लेकिन अमेरिका से उन्हें 67 लाख सालाना का ऑफर मिला, और उसमें भी घर बैठे काम करने का आराम. बावजूद इसके उन्होंने कहा – ‘मैं ये ऑफिस नहीं छोड़ूंगा, मुझे इससे बहुत फायदे हैं.’

इस बात को सुनकर उनके दोस्त आशीष झा को भी खटका. आशीष ने X पर पोस्ट कर इसके बारे में दुनिया को बताया.

Image embed

पोस्ट आते ही कमेंट्स की झड़ी लग गई. लोग जानना चाहते थे कि आखिर उस कंपनी में ऐसा क्या है जो 20 लाख ज्यादा सैलरी मिलने के बावजूद इंजीनियर अपने ऑफिस को नहीं छोड़ रहा.

एक यूजर अदिति ने मज़ाक में कहा,

Image embed
Image embed

इंद्रवदन नाम के पैरोडी अकाउंट ने कुछ लोगों के दर्द को कुरेदने वाली बात कही,

Image embed
Image embed

एक यूजर तो भावनाओं में इतना बह गया कि उसने आशीष और उसके दोस्त की दोस्ती पर ही सवाल खड़े कर दिए. लिखा, 

Image embed

सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई. लोग वर्क कल्चर, संतोष और कंपनी के फायदे-नुकसान पर चर्चा करने लगे. किसी ने कहा – ‘मुझे भेज दो अगर तुम्हें नहीं जाना’, किसी ने टेक्निकल सपोर्ट इंजीनियर की काबिलियत पर सवाल उठाए. एक यूजर ने तो यहां तक पूछा – ‘सपोर्ट इंजीनियर होकर इतना कैसे कमा लेते हो?’

कुल मिलाकर, बेंगलुरु का ये इंजीनियर सोशल मीडिया का नया ताज़ा मुद्दा बन गया.

वीडियो: सोशल लिस्ट: Viral Video के बाद ‘Link Please’ Comment करते लोग कौन? सोशल मीडिया यूजर्स पर होगी कार्रवाई

Advertisement

Advertisement

()