The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bengaluru techie couple dies by suicide Job loss due to AI update

AI ने छीना 80 लाख का पैकेज, टेकी कपल के सुसाइड की असली कहानी पता चली

Bengaluru techie couple dies by suicide: अपने कथित सुसाइड नोट में भानु ने नौकरी जाने और बढ़ती एंग्जाइटी को इसका कारण बताया था. उनकी मौत के कुछ देर बाद ही उनकी पत्नी बीबी शाजिया सिराज ने भी खुद की जान ले ली थी.

Advertisement
pic
1 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 11:33 PM IST)
Bengaluru techie couple dies by suicide
भानु चंदिर रेड्डी अमेरिका में नौकरी करते थे. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बेंगलुरू में टेकी कपल की आत्महत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है. बताया गया कि भानु चंदिर रेड्डी पत्नी से मनमुटाव के चलते नहीं बल्कि नौकरी को लेकर परेशान थे. अमेरिका में अपनी नौकरी गंवाने के बाद से वो पिछले लगभग एक साल से शहर में स्टेबल जॉब की तलाश कर रहे थे. लेकिन जब उन्हें जॉब नहीं मिली, तो उनकी चिंता बढ़ती गई. 

अपने कथित सुसाइड नोट में उन्होंने नौकरी जाने और बढ़ती एंग्जाइटी को इसका कारण बताया था. उनकी मौत के कुछ देर बाद ही उनकी पत्नी बीबी शाजिया सिराज ने भी खुद की जान ले ली थी.

अमेरिका में भानु चंदिर का सालाना पैकेज 80 लाख रुपये था. उन्होंने अमेरिका में एक घर भी खरीद लिया था और तेलंगाना में अपने परिवार के लिए घर बनवाया था. मगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से उन्हें छंटनी का सामना करना पड़ा. तब से ही वे काफी परेशान थे. उनकी पत्नी शाजिया मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी IBM में जॉब करती थी. दोनों की उम्र 31 साल से 32 साल बताई गई है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि भानु और शाजिया की शादी लगभग ढाई साल पहले हुई थी. इसके बारे में सिर्फ रेड्डी के माता-पिता ही जानते थे, शाजिया के नहीं. ऐसे में हैदराबाद रहकर शादी की बात छुपाना मुश्किल हो रहा था. जिस वजह से दोनों आठ महीने पहले ही बेंगलुरू आए थे. और थानिसंद्रा मेन रोड पर स्थित एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के टावर 6 की आठवीं मंजिल पर रह रहे थे.

31 मार्च की सुबह जब शाजिया अपनी शिफ्ट पूरी कर घर आईं, तो कमरे का दरवाजा लॉक पाया. घबराकर उन्होंने गार्ड को बुलाया, बिल्डिंग के अन्य लोग भी मौके पर आए. जब दरवाजा खुृोला, तो अंदर भानु का शव था. बताया गया कि ये देखने के कुछ देर बाद ही शाजिया ने भी अपनी जान ले ली.

रेड्डी ने अपने सुसाइड नोट में ये भी लिखा था कि उनकी मौत का जिम्मेदार किसी को ना ठहराया जाए. मृतक के परिवारों ने भी तेलंगाना में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं. पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

वीडियो: UN ईरान जंग के बीच Nuclear attack की तैयारी क्यों कर रहा?

Advertisement

Advertisement

()