बेंगलुरु भगदड़: BJP के तेजस्वी सूर्या बोले- 'CM ने दिया था निमंत्रण', राजीव शुक्ला ने कहा- 'राजनीति नहीं होनी चाहिए'
Bengaluru Stampede: बेंगलुरु में मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. BJP ने कांग्रेस की Karnataka Government पर उचित इंतजाम ना करने का आरोप लगाया है.
.webp?width=210)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के IPL जीतने के जश्न के दौरान बेंगलुरु में भगदड़ मच गई. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए इस हादसे में 11 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई लोग घायल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है. दूसरी तरफ, BJP ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. बेंगलुरु साउथ से BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस सरकार पर पर्याप्त इंतजाम ना करने का आरोप लगाया.
बेंगलुरु में RCB की जीत की खुशी मनाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर फैन्स का जमावड़ा लग गया. भीड़ लगातार बढ़ती रही और फिर भगदड़ मच गई. इस घटना पर PM मोदी के हवाले से PMO ने एक्स पर लिखा,
बेंगलुरु की भगदड़ पर BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने लोगों से जिम्मेदारी के साथ जश्न मनाने की अपील की. उन्होंने कहा, "खुशी के इस पल को त्रासदी से प्रभावित ना होने दें."
इसके अलावा तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा,
उन्होंने आगे कहा,
बीजेपी के एक अन्य सांसद प्रह्लाद जोशी ने भी खराब इंतजाम का आरोप लगाया. उन्होंने कहा,
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी इस घटना पर दुख जाहिर किया. उन्होंने कहा कि भगदड़ की वजह से हमने इवेंट 10-15 मिनट में खत्म कर दिया. उन्होंने एक्स पर लिखा,
डीके शिवकुमार घायलों और शोकाकुल परिवारों से मिलने बॉरिंग अस्पताल भी पहुंचे. उन्होंने पीड़ितों को सरकार की तरफ से हरसंभव मदद और मेडिकल केयर दिलाने का आश्वासन दिया है.
वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और आईपीएल के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने मीडिया से कहा,
बेंगलुरु की दुखद घटना पर RCB ने भी आधिकारिक बयान जारी किया है. RCB ने इंस्टाग्राम पर लिखा,
वहीं, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने आजतक से बात करते हुए कहा,
दरअसल, RCB की जीत के जश्न का आयोजन कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने किया था.
RCB का सम्मान समारोह सिर्फ 20 मिनट तक चला, जिसमें खिलाड़ी कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ फोटो खिंचवाने के लिए पोडियम पर कतार में खड़े रहे. इसके बाद विराट कोहली का दो मिनट का छोटा भाषण हुआ. फिर RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी के साथ छोटी स्पीच दी.
वीडियो: मैच जीतने के बाद RCB टीम कहां गई?

.webp?width=60)

