The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bengaluru Police inspector audio clips messages viral with female rowdy sheeter

'लेडी डॉन' को पुलिस इंस्पेक्टर के मैसेज- 'डार्लिंग मुझे सर न कहो, प्यार से पापू बुलाओ'

Bengaluru Police inspector audio clips: आरोपी इंस्पेक्टर का नाम पपन्ना (Papanna) है. और आरोप लगाने वाली महिला का नाम यशस्विनी गौड़ा. इन्हें लोग ‘लेडी डॉन’ के नाम से भी जानते हैं.

Advertisement
pic
26 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 07:57 PM IST)
Bengaluru Police inspector audio clips
आरोप है कि इंस्पेक्टर ने महिला को प्रपोज किया था. (फोटो-)
Quick AI Highlights
Click here to view more

‘तुम क्या कर रही हो डार्लिंग? तुम मुझसे क्यों बात नहीं कर रही? मुझे सर कहना बंद करो और प्यार से पापू बुलाओ.’ आरोप है कि बेंगलुरु स्थित कोननकुंटे थाने के पुलिस इंस्पेक्टर ने कर्नाटक की पहली महिला ‘राउडी-शीटर’ (पूर्व) को ये मैसेज भेजे. इनके कथित ऑडियो क्लिप और टेक्स्ट मैसेज वायरल हो रहे है. हालांकि, इंस्पेक्टर के करीबी सूत्रों ने इन सभी दावों को खारिज किया है.

आरोपी का नाम पपन्ना (Papanna) है. और आरोप लगाने वाली पीड़िता का नाम यशस्विनी गौड़ा. इन्हें लोग ‘लेडी डॉन’ के नाम से भी जानते हैं. उन्होंने 25 मार्च को बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में एक याचिका दायर कर पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक क्लिप में आरोपी पीड़िता को कह रहा है, 'तुमने बात करना बंद क्यों कर दिया? मुझे 'सर' कहना बंद करो. और प्यार से 'पापू' कहो.' उसने कथित तौर पर महिला को किस करने की भी ख्वाहिश जाहिर की. वो महिला को ये भी कहता है कि उसने उसके साथ कभी भी ‘पुलिस अधिकारी’ जैसा बर्ताव नहीं किया. अगर उसने (पीड़िता) उसे बुलाया होता, तो वो घर जरूर आता. आखिर में वो फोन रखने से पहले मैसेज डिलीट करने के लिए कहता है.

दावा है कि यशस्विनी गौड़ा ने पुलिस इंस्पेक्टर के प्रपोजल को ठुकरा दिया था, जिसके बाद उसने ये टेक्स्ट किए. महिला का कहना है कि इंस्पेक्टर ने उन्हें ‘गंदे’ मैसेज भेजे और उनके प्रस्ताव को रिजेक्ट करने के बाद भी कॉन्टैक्ट करना जारी रखा.

महिला ने ये भी कहा कि जब उसने डिप्टी कमिशनर ऑफ पुलिस (साउथ) के ऑफिस में शिकायत करने की कोशिश की, तो उसे धमकी दी गई कि उसे और उसके बच्चे को नुकसान हो सकता है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस अधिकारी को पहले भी इसी तरह के आरोपों के चलते दो बार निलंबित किया जा चुका है.

उधर पपन्ना के करीबियों ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के असली होने पर सवाल उठाए. उन्होंने ये भी कहा कि जो ऑडियो वायरल हो रही है, वो 8 साल से भी पुरानी हो सकती है. दावा ये भी है कि 2016 में भी कथित तौर पर लेडी डॉन ने ऐसी ही एक शिकायत दर्ज की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

कौन हैं यशस्विनी गौड़ा?

यशस्विनी गौड़ा का कानूनी मामलों से पुराना नाता रहा है. इसी साल फरवरी में उन्हें एक रियल एस्टेट कारोबारी के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया था. हाल ही में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया है. एक दशक से भी पहले बसवनगुडी पुलिस ने उन्हें 'राउडी-शीटर' की सूची में डाल दिया था, लेकिन बाद में यह टैग हटा दिया गया था.

वीडियो: गर्मी में एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये वीडियो आपको देखना चाहिए

Advertisement

Advertisement

()