The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • bengaluru man kormangala provocative statement against religion threatens church father

'विदेशी लोगों का बाइबल...' चर्च में जा पहुंचा शख्स और करने लगा पादरी से बहस, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में शख्स चर्च के पादरी (Church Father) को धमका रहा है. उसने अपने अकाउंट से समाज को असहज करने वाले कई भड़काऊ बयान दिए हैं. हालिया वीडियो को लेकर एक यूजर ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
satyanisht arya provocative statement on religion
वायरल वीडियो में शख्स चर्च के फादर को डरा धमका रहा है. (फोटो-सोशल मीडिया)
23 दिसंबर 2025 (अपडेटेड: 23 दिसंबर 2025, 11:17 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो समाज को बांटने का भड़काऊ बयान दे रहा है (provocative statement on religion). इस शख्स का नाम है सत्यनिष्ठ आर्य. सोशल मीडिया पर सत्य साधु नाम से इसका अकाउंट है. इसके अकाउंट को अगर आप खंगालेंगे तो आपको हर वीडियो में समाज को बांटने वाला बयान मिलेगा. फिलहाल जिस वीडियो की वजह से चर्चा में है उसमें वो एक चर्च के पादरी को डरा-धमका रहा है. उनसे ईसाइयत का सबूत मांगता है. इसी वीडियो के चलते टीम राइजिंग फाल्कन नाम के एक्स यूजर ने इस शख्स का वीडियो पोस्ट करते हुए इसकी बेंगलुरु पुलिस से शिकायत की है.

Image embed

यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा,

Image embed

पोस्ट में यूजर ने आरोप लगाया कि सत्यनिष्ठ आर्य इस तरह के कॉन्टेंट से कमाई भी करता है. उन्होंने आगे अपने पोस्ट में लिखा,

Image embed

कॉन्टेंट से पैसा कमाने वाली बात इसलिए कही गई है क्योंकि सत्य साधु उर्फ सत्यनिष्ठ आर्य अपने वीडियोज में लोगों से पैसा देने की अपील करता है. वीडियोज में इसने अपने PhonePe की डिटेल दे रखी है. लेकिन एक वीडियो में वो खुद को हिंदू रक्षा दल पश्चिम बंगाल का साइबर प्रचारक बताता है. हालांकि कोरमंगला पुलिस ने बताया कि ये शख्स कर्नाटक का नहीं है. ऐसे में यहां पर कोई शिकायत नहीं दर्ज हुई है. दी लल्लनटॉप इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि ये वीडियो बेंगलुरु का है या नहीं. 

एक और वीडियो में सत्यनिष्ठ पिंकी चौधरी के साथ बैठा हुआ दिखता है. वही पिंकी चौधरी जो खुद को हिंदू रक्षा दल का अध्यक्ष बताता है. पिंकी चौधरी ने गाजियाबाद में रेलवे स्टेशन के नजदीक झुग्गियों में रहने वाले लोगों को बांग्लादेशी बताकर 9 अगस्त 2024 को पीटा था. साथ ही उनकी झुग्गियों को भी तोड़ दिया था. इसके बाद पिंकी चौधरी की गिरफ्तारी भी की गई थी.

वीडियो: बेंगलुरु में हाउस हेल्प ने एक पालतू कुत्ते को फर्श पर पटक-पटककर मार डाला

Advertisement

Advertisement

()