The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bengaluru Family Attempts To Courier A Man Police Investigating The Matter

बोरा लेकर कोरियर ऑफिस पहुंची फैमिली, खुलवाया तो जिंदा आदमी बाहर निकला!

मामला बेंगलुरु के व्यालिकवाल थाना क्षेत्र का है. 17 मार्च को शाम साढ़े 4 बजे के आसपास एक परिवार के 2-3 लोग कोरियर ऑफिस में एक बड़े बोरे के साथ पहुंचे. उन्होंने ऑफिस के कर्मचारियों से बोरे को पार्सल करने के लिए कहा. लेकिन तभी कर्मचारियों ने बोरे में कुछ हलचल महसूस की.

Advertisement
pic
pic
प्रगति पांडे
| सगाय राज
18 मार्च 2026 (अपडेटेड: 18 मार्च 2026, 11:47 PM IST)
Bengaluru News
बेंगलुरु में परिवार ने घर के सदस्य को कोरियर करने की कोशिश की. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर अपनी ‘दुकान’ चलाने के लिए लोग अब कुछ भी कर सकते हैं. कुछ भी मतलब, कुछ भी! बेंगलुरु की एक फैमिली को ही लो जिसने कथित तौर पर रील बनाने के चक्कर में अपने एक सदस्य को ही 'पार्सल' बना डाला. यहां तक कि उस अधेड़ सदस्य से ‘भरे’ बोरे को लेकर फैमिली कोरियर ऑफिस तक पहुंच गए. वहां के कर्मचारियों को शक हुआ तो उन्होंने बोरा खुलवा दिया. तब जाकर फैमिली की इस अजीब सोशल मीडिया एक्टिविटी की पोल खुली.

मामला बेंगलुरु के व्यालिकवाल थाना क्षेत्र का है. इंडिया टुडे से जुड़े सगाय राज की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 मार्च को शाम साढ़े 4 बजे के आसपास एक परिवार के 2-3 लोग कोरियर ऑफिस में एक बड़े बोरे के साथ पहुंचे. उन्होंने ऑफिस के कर्मचारियों से बोरे को पार्सल करने के लिए कहा. लेकिन तभी कर्मचारियों ने बोरे में कुछ हलचल महसूस की. 

बोरे में हलचल देख कर्मचारियों को शक हो गया. उन्होंने जब उसे खोला, तो वे दंग रह गए. बोरे में एक जिंदा अधेड़ आदमी था. उसे बोरे में बंद होने की वजह से सांस लेने मे समस्या हो रही थी. कर्मचारियों ने शख्स को फौरन बोरे से बाहर निकाला और पानी पिलाया.

रिपोर्ट के मुताबिक परिवार पर आरोप है कि पोल खुलने के बाद भी उन्होंने ‘पार्सल’ को कोरियर करने की जिद की. यहां तक कि इसके लिए ज्यादा पैसे देने की पेशकश भी की. लेकिन कोरियर ऑफिस के कर्मचारी नहीं माने. इसके बाद परिवार के लोग उनसे बहस करने लगे. इसके बाद कोरियर ऑफिस की तरफ से पुलिस को सूचना दे दी गई. पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के पहले ही परिवार के लोग फरार हो गए. ये सारा घटनाक्रम ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

यह भी पढ़ें: पुणेः झील किनारे इफ्तारी के लिए जुटे लड़कों पर हमला, 150 लोगों पर केस दर्ज

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार के लोग सोशल मीडिया पर रील्स बनाना चाहते थे. इसी के लिए उन्होंने ये सारा नाटक किया. जांच में एक और अजीब वजह सामने आई. पुलिस के मुताबिक शायद रमजान और उगादी के समय टिकट की समस्या होने के कारण परिवार ने ये हरकत की. 

मामला सामने आने के बाद में परिजनों ने अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी. साथ ही दूसरे लोगों से ऐसा न करने की अपील की. 

वीडियो: कनाडा में भारतीय छात्र की हत्या, शव लाने में 37 लाख का खर्च, क्या करेगा परिवार?

Advertisement

Advertisement

()