The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • bengaluru car drive man on bonnet video viral accused arrested

Bengaluru में खौफनाक ड्राइव! बोनट पर शख्स को लेकर दौड़ी कार, VIDEO वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु से रैश ड्राइविंग का एक वीडियो वायरल है. लेकिन वीडियो में कार चालक एक शख्स की जान को खतरे में डालते हुए उसे बोनट पर घसीट रहा है. एक्टिव यूजर ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल किया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की.

Advertisement
pic
13 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 09:22 AM IST)
bengaluru car accident man on bonnet
आरोपी कार चालक की गाड़ी को जब्त कर लिया गया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार चालक दूसरे व्यक्ति को बोनट पर लेकर सड़क पर तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाता दिख रहा है. आसपास मौजूद लोगों ने इस खतरनाक हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कार जब्त कर ली.

सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, यह घटना ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर 11 फरवरी को दोपहर करीब 12:45 बजे हुई. एक मारुति सुजुकी कार तेज रफ्तार में सड़क से गुजर रही थी और उसके बोनट पर एक व्यक्ति लटका हुआ था. वह अपनी जान बचाने के लिए ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहा था और मदद की गुहार लगा रहा था, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी.

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने लिखा कि चालक न सिर्फ बोनट पर लटके व्यक्ति की, बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की जान भी खतरे में डाल रहा था

पुलिस ने क्या बताया?

जांच में पता चला कि कार चालक का नाम सुरेश है. बताया जा रहा है कि सुरेश एक ऑटो ड्राइवर को बार-बार हॉर्न दे रहा था. ऑटो चालक ने आरोप लगाया कि उसके साथ बदसलूकी की गई. इसके बाद वह गाड़ी के सामने आकर खड़ा हो गया, जिससे दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.

इसी दौरान सुरेश ने अचानक कार स्टार्ट की और व्यक्ति को बोनट पर ही लेकर आगे बढ़ गया.

ईस्ट डिवीजन के डीसीपी Vikram Amathe ने कहा,

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जब वीडियो हम तक पहुंचा तो हमने तुरंत इसपर कार्रवाई की. कार चालक सुरेश के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है. 

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. एक यूजर ने लिखा, 

“जो अब तक सिर्फ कहानियों या कल्पना में होता था, वह अब सड़कों पर नजर आ रहा है.”

ATTEMPT TO MURDER
यूजर का वीडियो पर कमेंट. 

वहीं दिव्यांश नाम के एक यूजर ने सवाल उठाया,

“क्या इस मामले में अटेम्प्ट टू मर्डर का आरोप लगेगा? वीडियो देखकर तो यही लगता है.”

यह वायरल वीडियो एक बार फिर भारत में सड़क सुरक्षा और लापरवाह ड्राइविंग को लेकर चिंता बढ़ा रहा है.

वीडियो: डैशकैम ने खोल दिया बेंगलुरु कार एक्सीडेंट का सच?

Advertisement

Advertisement

()